भोपाल में 13 साल की बच्ची से मुंहबोले मामा ने की छेड़छाड़: मासूम ने दरवाजा बंद कर माता-पिता को लगाया फोन; आरोपी गिरफ्तार
तलैया थाना प्रभारी के अनुसार बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है और स्कूल में पढ़ती है। उसकी मां का कोई भाई नहीं है, इसलिए परिवार ने एक युवक को मुंहबो...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 10:00:02 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 10:00:02 PM (IST)
प्रतीकात्मक फाेटो।HighLights
- तलैया क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्ची से मुंहबोले मामा पर छेड़छाड़ का आरोप
- बच्ची ने दरवाजा अंदर से बंद किया और फोन पर माता-पिता को बताया
- शिकायत पर तलैया पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। तलैया थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्ची को घर में अकेला पाकर उसके मुंहबोले मामा द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। आरोपित ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की और उसे किसी को कुछ नहीं बताने के लिए कहा।
बच्ची ने विरोध करते हुए उसे घर से जाने को कहा। जब वह दोबारा घर में घुसने लगा तो बच्ची ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और फोन पर अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दी।
बच्ची ने दिखाई सूझबूझ
सोमवार दोपहर बच्ची के माता-पिता नौकरी पर गए थे। इसी दौरान आरोपित घर पहुंचा। उसने बच्ची के साथ अश्लील हरकत की और कहा कि वह उसके मामा का दोस्त भी है। इसके बाद उसने बच्ची से रात में घूमने चलने की बात कही और किसी को कुछ नहीं बताने के लिए कहा।
बच्ची के विरोध करने पर वह वहां से जाने लगा, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा घर में घुसने का प्रयास किया। बच्ची ने तत्काल दरवाजा बंद कर माता-पिता को सूचना दी।
थाने में पहुंचकर शिकायत की
माता-पिता तुरंत घर पहुंचे और बच्ची को लेकर तलैया थाने पहुंचे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया।
तलैया थाना प्रभारी के अनुसार बच्ची अपने माता-पिता के साथ रहती है और स्कूल में पढ़ती है। उसकी मां का कोई भाई नहीं है, इसलिए परिवार ने एक युवक को मुंहबोला भाई बना रखा था। उसका घर पर अक्सर आना-जाना था।