• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में 10 IPS समेत 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी

MP IPS-SPS Transfer Order: मध्य प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा के 137 अधिकारियों की...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 13 Sep 2026 10:20:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 13 Sep 2026 10:49:16 PM (IST)
एमपी में 10 IPS समेत 137 पुलिस अधिकारियों के तबादले, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में बदली जिम्मेदारी
एमपी पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी।

HighLights

  1. एमपी पुलिस महकमे में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी
  2. गृह विभाग ने 137 अधिकारियों के तबादले किए
  3. एसडीओपी और डीएसपी स्तर पर बड़ा फेरबदल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और राज्य पुलिस सेवा के 137 अधिकारियों की अस्थायी पदस्थापना/तबादला किया है। आदेश के मुताबिक अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर काम करना होगा।

IPS अधिकारियों के तबादले

तबादला सूची में कई अधिकारियों को जिला पुलिस के साथ-साथ नगरीय पुलिस और पुलिस मुख्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। IPS अधिकारी मनीष भारद्वाज को पुलिस मुख्यालय भोपाल में साइबर के उप पुलिस अधीक्षक पद से हटाकर नगरीय इंदौर में सहायक पुलिस आयुक्त, कोतवाली बनाया गया है। वहीं आलोक कुमार वर्मा को देवास में सहायक पुलिस अधीक्षक से नगर पुलिस अधीक्षक रीवा की जिम्मेदारी दी गई है। वैभव प्रिया को एसडीओपी नेपानगर, बुरहानपुर और शुभम सिंह ठाकुर को एसडीओपी गाडरवारा, नरसिंहपुर पदस्थ किया गया है।


naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

naidunia_image

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के भी तबादले

राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों में भी बड़े स्तर पर बदलाव हुआ है। उमेश कुमार तिवारी को नरसिंहपुर से उप पुलिस अधीक्षक अपराध, जबलपुर भेजा गया है, जबकि त्रिलोक चंद्र पवार को सहायक पुलिस आयुक्त अपराध शाखा, नगरीय इंदौर की जिम्मेदारी मिली है। प्रेमनारायण गोयल को एसडीओपी सीहोर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें- भोपाल सहित जिन शहरों के मास्टर प्लान नहीं आए, विभागीय स्तर पर होगी कार्रवाई, मुख्यमंत्री ने अफसरों को दिए निर्देश

तबादला सूची में कई एसडीओपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों को नई जिलों में जिम्मेदारी दी गई है। अंतिम सूची में भी बदलाव जारी रहा। प्रमेन्द्र कुमार सिंह को सीआईडी, पुलिस मुख्यालय भोपाल से एसडीओपी राहतगढ़, सागर पदस्थ किया गया है। गृह विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और पुलिस मुख्यालय को आदेश की प्रति भेजकर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।