
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शारदीय नवरात्र मेला 2026 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने मैहर और विंध्याचल स्टेशनों पर ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की है। भोपाल मंडल से गुजरने वाली 14 जोड़ी ट्रेनें मैहर में पांच मिनट और छह जोड़ी ट्रेनें विंध्याचल में दो मिनट रुकेंगी। मैहर में यह सुविधा 11 से 22 अक्टूबर और विंध्याचल में 11 से 26 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगी।
मैहर स्टेशन पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर (11055/11056), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा (11059/11060), चेन्नई-छपरा (12669/12670), वलसाड-मुजफ्फरपुर (19051/19052), कोल्हापुर-धनबाद (11045/11046), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रक्सौल (15268/15267), पुणे-गोरखपुर (11037/11038), पूर्णा-पटना (17610/17609), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट (22103/22104), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-रांची (18610/18609), बांद्रा टर्मिनस-पटना (22971/22972), पुणे-बनारस (22131/22132), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी (15647/15648) और सूरत-छपरा (19045/19046) एक्सप्रेस रुकेंगी।
यह भी पढ़ें- MP Weather: मध्य प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, इंदौर से लेकर ग्वालियर तक झमाझम बरसेंगे बादल
विंध्याचल में लोकमान्य तिलक टर्मिनस-पाटलिपुत्र (12141/12142), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-डिब्रूगढ़ (15945/15946), लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी (15647/15648), भागलपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (12335/12336), एसएमवीटी बेंगलुरु-दानापुर (12295/12296) और लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस (12167/12168) एक्सप्रेस का ठहराव होगा। इससे मेले में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को रेल यात्रा में सुविधा मिलेगी।