• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • इंदौर

MP Weather: मध्य प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, इंदौर से लेकर ग्वालियर तक झमाझम बरसेंगे बादल

MP Weather 17th October: उत्तरी पंजाब के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा व दक्षिणी राजस्थान पर सक्रिय ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण प्रदेश के मौसम मे...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 16 Oct 2026 07:42:06 PM (IST)Updated Date: Fri, 16 Oct 2026 07:42:06 PM (IST)
MP Weather: मध्य प्रदेश के 21 जिलों में बारिश का अलर्ट, इंदौर से लेकर ग्वालियर तक झमाझम बरसेंगे बादल
त्योहारों से पहले बदला मध्य प्रदेश का तापमान।

HighLights

  1. त्योहारों से पहले बदला मध्य प्रदेश का तापमान
  2. ग्वालियर में 30.3 और इंदौर में 34.4 डिग्री दर्ज
  3. मालवा-निमाड़ के 21 जिलों में बारिश के आसार

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक चंबल संभाग में कुछ स्थानों पर और उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई, दिन में प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। अनूपपुर जिले के अमरकंटक में रात का पारा 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ, जो पूरे प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा।

पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात के असर से बदला मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह तक भिंड के मेहगांव में सर्वाधिक 15.0 मिलीमीटर और मुरैना के अंबाह में 14.6 मिलीमीटर पानी गिरा। इसके अलावा मंदसौर के मल्हारगढ़ में 12.0 मिलीमीटर, श्योपुर में 5.0 मिलीमीटर, भिंड के गोरमी में 4.5 मिलीमीटर, मंदसौर के भावगढ़ व नीमच के मनासा में 3.0 मिलीमीटर वर्षा हुई।


श्योपुर के विजयपुर व बीरपुर में 2.0 मिलीमीटर और गोहद, मंदसौर व मुरैना शहर में 1.0 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड हुई। उत्तरी पंजाब के ऊपर बने पश्चिमी विक्षोभ और हरियाणा व दक्षिणी राजस्थान पर सक्रिय ऊपरी हवा के चक्रवात के कारण प्रदेश के मौसम में यह बदलाव आया है।

शनिवार को 21 जिलों में वर्षा के आसार

मौसम विज्ञानी एसएन साहू ने बताया कि शनिवार को मालवा, निमाड़, ग्वालियर-चंबल और बुंदेलखंड के 21 जिलों ग्वालियर, मुरैना, भिंड, श्योपुर, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, मंदसौर, नीमच, रतलाम, उज्जैन, आगर-मालवा, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के आसार है। वहीं राजधानी भोपाल में मौसम साफ रहेगा, हालांकि सुबह के वक्त हल्की धुंध छाई रह सकती है।

यह भी पढ़ें- इंदौर-देवास बायपास की बदहाली को लेकर हुई सुनवाई, NHAI ने फोटो पेश किए; कहा- गड्ढे भर दिए हैं, अब कोई परेशानी नहीं

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
भोपाल 34.0 18.8
इंदौर 34.4 17.6
ग्वालियर 30.3 21.8
जबलपुर 33.5 19.2

नोट -- तापमान डिग्री सेल्सियस में