मध्य प्रदेश में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए मिले 15 लाख 55 हजार आवेदन
मध्य प्रदेश में गुरुवार को विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत आवेदन लेने का था अंतिम दिन। सूची में शामिल चार लाख 13 हजार नामों पर आर्ई आपत्ति। इनका निराकर ...और पढ़ें
By Hemant Kumar UpadhyayEdited By: Hemant Kumar Upadhyay
Publish Date: Thu, 08 Dec 2022 07:01:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 09 Dec 2022 07:55:47 AM (IST)

भोपाल(राज्य ब्यूरो)। विधानसभा चुनाव के पहले मध्य प्रदेश में निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए विशेष पुनरीक्षण अभियान में 24 लाख 27 हजार आवेदन प्राप्त हुए। इसमें 15 लाख 55 हजार आवेदन नाम जुड़वाने के लिए मिले हैं। जबकि, वर्तमान सूची में दर्ज चार लाख 13 हजार नामों पर आपत्ति जताई गई है। चार लाख 58 हजार आवेदन नाम व पता में संशोधन के लिए प्राप्त हुए हैं। इनका निराकरण 26 दिसंबर तक करके पांच जनवरी 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन कराने के लिए एक माह तक विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया। इसमें बूथ लेवल आफिसर शनिवार और रविवार को घर-घर गए और पात्र व्यक्तियों से आवेदन कराए।
वहीं, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन, अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कौल सहित अन्य अधिकारियों ने जिलों का दौरा किया। संभागायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारियों को स्वयं निगरानी करने की जिम्मेदारी दी गई। आठ दिसंबर गुरुवार को आवेदन प्राप्त करने के अंतिम दिन था।
निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 24 लाख 27 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं। यह संख्या अभी और बढ़ेगी। अब इनके परीक्षण करके 28 दिसंबर तक अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पांच जनवरी 2023 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा। इसके बाद चुनाव के समय मतदाता सूची का संक्षिप्त पुनरीक्षण होगा, जिसमें छूटे हुए लोगों के नाम सूची में जोड़ने का काम होगा।