
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। नगर निगम आयुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने आते ही प्रशासनिक सबसे पहले वरिष्ठ अधिकारियों के दायित्व में फेरबदल कर दिया है। आठ अपर आयुक्तों सहित सात उपायुक्तों और सहायक आयुक्तों के बीच नए सिरे से जिम्मेदारियों का बंटवारा किया है। विधानसभा वार नोडल और स्वच्छता-राजस्व के कार्य भी सौंपे गए हैं।
अपर आयुक्त तन्मय वशिष्ठ शर्मा को सीवेज, जलकार्य, अमृत 2.0 और झील संरक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। अभिषेक सराफ को राजस्व एवं संपत्तिकर, पीएम आवास, भवन अनुज्ञा और गोविंदपुरा विधानसभा का नोडल बनाया गया है। सुमित कुमार पाण्डेय को उद्यान, सीएम हेल्पलाइन, विद्युत व दक्षिण-पश्चिम विधानसभा का दायित्व मिला है।
वरुण अवस्थी सामान्य प्रशासन, स्थापना, विधि व उत्तर-नरेला विधानसभा संभालेंगे। अमन मिश्रा को स्वच्छ भारत मिशन, स्वास्थ्य, अतिक्रमण और मध्य विधानसभा का प्रभार सौंपा गया है। अभिषेक सिंह को पीडब्ल्यूडी सिविल कार्य, प्रोजेक्ट सेल व हुजूर विधानसभा, दिनेश सिंह को जनकल्याणकारी योजनाएं, एमआइसी व परिषद शाखा और वरुण वडेरिया को वित्त एवं लेखा विभाग का जिम्मा दिया गया है।
यह भी पढ़ें- भ्रष्टाचार का पोस्टर दिखाने पर भड़के कैलाश विजयवर्गीय, बोले- इतने जूते खाने के बाद भी आ गया, Video वायरल
वहीं, उपायुक्त भुवन गुप्ता को राजस्व, होर्डिंग, पार्किंग व भवन अनुज्ञा तथा हीरेन्द्र कुशवाहा को जन्म-मृत्यु, सीएम हेल्पलाइन व वेटनरी शाखा का दायित्व मिला है। प्रभारी उपायुक्त चंचलेश गिरहारे स्वास्थ्य, अतिक्रमण, परिवहन व उद्यान शाखा संभालेंगे।
सहायक आयुक्त विजय तिवारी को उत्तर, प्रियंका सिंह को दक्षिण-पश्चिम व मध्य तथा सपना रघुवंशी को नरेला विधानसभा में राजस्व व स्वच्छता कार्य का प्रभार सौंपा गया है, जबकि कीर्ति चौहान कॉल सेंटर, जनसुनवाई व स्पोर्ट्स सेल का कार्य देखेंगी।