MP Health News: प्रदेश के शहरी संजीवनी क्लीनिकों को मिले 164 नए डॉक्टर, होगा बेहतर इलाज
मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने शहरी स्वास्थ्य संस्थानों में 164 नए संविदा चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की है।
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 08:18:08 AM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 08:18:08 AM (IST)
फोटो एआई की मदद से तैयार की गई है।HighLights
- संजीवनी क्लीनिकों में 164 डॉक्टरों की नियुक्ति
- घर के नजदीक मिलेगी उपचार की सुविधा
- मातृ स्वास्थ्य और एनसीडी स्क्रीनिंग को मिलेगा बढ़ावा
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं सुलभ बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा शहरी स्वास्थ्य संस्थानों (संजीवनी क्लीनिक) में 164 नवीन संविदा चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
नवीन चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति से शहरी स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। इससे नागरिकों को अपने घर के नजदीक ही समय पर चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार की सुविधा मिलेगी।
गर्भवती माताओं का समय पर इलाज
सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए मरीजों को दूरस्थ स्वास्थ्य संस्थानों तक जाने की आवश्यकता भी कम होगी। इससे शहरी क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
इसके साथ ही गर्भवती माताओं का समय पर पंजीयन, गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की स्क्रीनिंग तथा प्रारंभिक स्तर पर बीमारियों की पहचान एवं उपचार को बढ़ावा मिलेगा।