• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

17 ट्रेनों के रूट में बदलाव: भोपाल से गुजरने वाली गाड़ियां 15 अक्टूबर तक बदले मार्ग से चलेंगी, बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग का असर

बीना और आगासौद स्टेशनों के बीच यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के कारण 17 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया है। इनमें भोपाल, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर से ग...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 11 Oct 2026 11:53:33 AM (IST)Updated Date: Sun, 11 Oct 2026 11:53:33 AM (IST)
17 ट्रेनों के रूट में बदलाव: भोपाल से गुजरने वाली गाड़ियां 15 अक्टूबर तक बदले मार्ग से चलेंगी, बीना-आगासौद यार्ड रीमॉडलिंग का असर
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. 15 अक्टूबर तक 17 ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी
  2. रीवांचल, भोपाल-जोधपुर समेत कई ट्रेनों के रूट बदले
  3. बीना और आगासौद स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन का कार्य जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बीना और आगासौद स्टेशनों के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए यार्ड रीमॉडलिंग का काम चल रहा है। प्री-नॉन इंटरलाकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेलवे ने 15 अक्टूबर तक 17 ट्रेन सेवाओं के संचालन में बदलाव किया है।

इनमें भोपाल, रानी कमलापति और संत हिरदाराम नगर से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की तिथियां और परिवर्तित मार्ग जारी किए हैं।

रीवांचल समेत इन ट्रेनों के मार्ग बदले

- रीवा-डॉ. आंबेडकर नगर और डॉ. आंबेडकर नगर-रीवा एक्सप्रेस 8 से 14 अक्टूबर के बीच निर्धारित मार्ग के बजाय बीना मालखेड़ी, महादेवखेड़ी, गुना, रूठियाई और मक्सी होकर चलेंगी।

- वेरावल-जबलपुर और जबलपुर-वेरावल एक्सप्रेस भी निर्धारित मार्ग के बजाय भोपाल-इटारसी होकर संचालित होंगी। रीवा-रानी कमलापति रीवांचल एक्सप्रेस 8 और 14 अक्टूबर को कटनी-जबलपुर-इटारसी होकर चलेगी।

- हावड़ा-भोपाल, भोपाल-हावड़ा, भोपाल-धनबाद, धनबाद-भोपाल, भोपाल-चोपन, चोपन-भोपाल, भोपाल-सिंगरौली और सिंगरौली-भोपाल एक्सप्रेस के मार्ग में भी निर्धारित तिथियों पर बदलाव रहेगा।

- भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 15 अक्टूबर तक संत हिरदाराम नगर-मक्सी-रूठियाई-कोटा होकर चलेगी, जबकि जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस कोटा-रूठियाई-मक्सी-संत हिरदाराम नगर होकर भोपाल पहुंचेगी।

- 8 अक्टूबर को जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस कटनी-ओहन-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी होकर चलेगी।

यह भी पढ़ें- त्योहारों पर रेलवे की सौगात, जबलपुर से दिल्ली और हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेनें; इन स्‍टेशनों पर होगा ठहराव

तीसरी लाइन से परिचालन होगा सुगम

रेलवे के अनुसार यार्ड रीमॉडलिंग और तीसरी रेल लाइन जुड़ने के बाद बीना-आगासौद क्षेत्र में ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी। इससे भविष्य में रेल यातायात को अधिक सुगम और दक्ष बनाने में मदद मिलेगी।