• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • जबलपुर

त्योहारों पर रेलवे की सौगात, जबलपुर से दिल्ली और हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेनें; इन स्‍टेशनों पर होगा ठहराव

इन ट्रेनों से जबलपुर सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को त्योहारों के दौरान आवागमन में राहत मिलेगी।

By Deepankar RoyEdited By: Dheeraj kumar Bajpai
Publish Date: Sat, 10 Oct 2026 09:43:05 PM (IST)Updated Date: Sat, 10 Oct 2026 09:43:05 PM (IST)
त्योहारों पर रेलवे की सौगात, जबलपुर से दिल्ली और हरिद्वार के लिए स्पेशल ट्रेनें; इन स्‍टेशनों पर होगा ठहराव
पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने लिया निर्णय। नईदुनिया

HighLights

  1. 17 से दिल्‍ली, 22 अक्टूबर से हरिद्वार के लिए चलेगी
  2. नवरात्र से छठ पूजा तक रहेंगी 100 स्पेशल सेवाएं
  3. संबंधित स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग शुरू

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ महापर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने अतिरिक्त ट्रेन सेवाओं की व्यवस्था की है। इसके तहत जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) के लिए 17 अक्टूबर और हरिद्वार के लिए 22 अक्टूबर से साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

100 स्पेशल ट्रेन सेवा की योजना

पश्चिम मध्य रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न प्रमुख रेल मार्गों पर कुल 100 स्पेशल ट्रेन सेवाएं संचालित करने की योजना बनाई है। संबंधित स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट की बुकिंग शुरू कर दी गई है।

दिल्ली के लिए पांच फेरे, हरिद्वार की भी सुविधा

जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन के बीच गाड़ी संख्या 01707 प्रत्येक शनिवार को 17 अक्टूबर से 14 नवंबर तक रात 8.20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2.25 बजे पहुंचेगी।

अगले दिन सुबह 9.30 बजे जबलपुर पहुंचेगी

वापसी में गाड़ी संख्या 01708 प्रत्येक रविवार को 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक दोपहर 3.45 बजे हजरत निजामुद्दीन से चलकर अगले दिन सुबह 9.30 बजे जबलपुर पहुंचेगी।

दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे होंगे

ट्रेन कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा और कोसीकलां में रुकेगी। दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे होंगे।

अगले दिन दोपहर 2.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी

जबलपुर-हरिद्वार साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01703 प्रत्येक गुरुवार को 22 अक्टूबर 19 नवंबर तक दोपहर 3.30 बजे जबलपुर से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2.20 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 01704 प्रत्येक शुक्रवार को 23 अक्टूबर से 20 नवंबर तक दोपहर 3.10 बजे हरिद्वार से चलकर अगले दिन शाम 4.20 बजे जबलपुर पहुंचेगी।


वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे

इस ट्रेन के भी दोनों दिशाओं में पांच-पांच फेरे निर्धारित हैं। इसके ठहराव कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, बीना मालखेड़ी, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, अलीगढ़, खुर्जा, हापुड़, मेरठ सिटी और रुड़की में होंगे। दोनों ट्रेनों में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।

जबलपुर होकर चलेंगी ये दो स्पेशल ट्रेनें

रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल: गाड़ी संख्या 01667 प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक दोपहर 2.25 बजे रानी कमलापति से रवाना होकर अगले दिन सुबह 9.15 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 01668 मंगलवार और शनिवार को चलेगी।

रीवा से शनिवार रात 10.50 बजे रवाना होगी

रीवा-डाॅ. आंबेडकर नगर पूजा स्पेशल रीवा से शनिवार रात 10.50 बजे रवाना होकर ट्रेन अगले दिन दोपहर 3.05 बजे डाॅ. आंबेडकर नगर पहुंचेगी। वापसी में रविवार रात 9.20 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1.30 बजे रीवा पहुंचेगी। दोनों ट्रेन इटारसी, पिपरिया, नरिसंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना के रास्ते संचालित होगी।

दमोह-कटनी-सतना होकर चलेंगी ये ट्रेनें

सोगरिया-दानापुर स्पेशल: गाड़ी संख्या 09823 प्रत्येक शनिवार को 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक रात 11.10 बजे सोगरिया से रवाना होकर दूसरे दिन रात 11.45 बजे दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 09824 प्रत्येक सोमवार को दानापुर से रात 1.15 बजे रवाना होगी।

सागर, दमोह, कटनी, मैहर और सतना सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी

रीवा-रानी कमलापति स्पेशल गाड़ी संख्या 02192 रीवा से 17, 24 अक्टूबर तथा 7 और 14 नवंबर को दोपहर 12.30 बजे रवाना होकर उसी दिन रात 9.15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। वापसी में 02191 रात 10.15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7.20 बजे रीवा पहुंचेगी। ट्रेन सागर, दमोह, कटनी, मैहर और सतना सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

यह भी पढ़ें- नवरात्र 2026 : मैहर मेले में जबलपुर से मानिकपुर तक जांच करेगा स्पेशल दल, स्टेशनों के लगभग 50 कर्मचारियों की तैनाती