• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के पॉश इलाके श्यामला हिल्स में 20 आवारा कुत्तों को दिया जहर, 15 की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच

भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इ...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Thu, 23 Apr 2026 08:17:54 AM (IST)Updated Date: Thu, 23 Apr 2026 08:18:25 AM (IST)
भोपाल के पॉश इलाके श्यामला हिल्स में 20 आवारा कुत्तों को दिया जहर, 15 की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच
श्यामला हिल्स में 20 आवारा कुत्तों को दिया जहर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भोपाल के श्यामला हिल्स में 20 कुत्तों को दिया जहर
  2. मामले में अब तक 15 कुत्तों की मौत हो चुकी है
  3. डेढ़ महीने पहले भी इसी तरह की घटना हो चुकी है

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। श्यामला हिल्स स्थित अंसल अपार्टमेंट में पशु क्रूरता का गंभीर मामला सामने आया है, जहां अज्ञात लोगों ने करीब 20 आवारा कुत्तों को जहर दे दिया। इनमें से अब तक 15 की मौत हो चुकी है, जबकि कई की हालत गंभीर बनी हुई है। क्षेत्र की फीडर सुनीला जोशी का आरोप है कि सबसे पहले कुत्तों को तड़पते देखा और तुरंत मदद के लिए संपर्क किया।

पशु प्रेमियों ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

इसके बाद सामाजिक संस्था और स्थानीय पशु प्रेमियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पिछले चार दिनों से कुत्तों का लगातार इलाज किया जा रहा है। पशु प्रेमियों के अनुसार, करीब डेढ़ महीने पहले भी इसी तरह की घटना हो चुकी है, जिससे किसी संगठित साजिश की आशंका जताई जा रही है।


यह भी पढ़ें- आवारा आतंक: सतना में कुत्‍ते ने 40 लोगों को काटा, कई घायल, इलाके में मचा हड़कंप

बच्चों की सुरक्षा भी खतरें में

उनका कहना है कि खुले में जहर फैलाए जाने से आम लोगों, खासकर बच्चों की सुरक्षा भी खतरे में है। पशु प्रेमियों ने इसकी शिकायत श्यामला हिल्स थाने में की है। थाना प्रभारी नीलम पटवा का कहना है कि शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ है, जिसमें जहर देने का आरोप है। जांच के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।