बीना यार्ड रीमॉडलिंग का असर: आज से भोपाल मंडल की 20 ट्रेनें निरस्त, यात्रा से पहले जांच लें शेड्यूल
भोपाल मंडल से संचालित 20 यात्री ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी। यह काम 1 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 04:27:02 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 04:27:02 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- आज से भोपाल मंडल की 20 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में निरस्त
- बीना-आगासौद के बीच यार्ड रीमाडलिंग से संचालन प्रभावित
- श्रीधाम, इंटरसिटी, राज्यरानी और महामना एक्सप्रेस भी शामिल
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बीना और आगासौद स्टेशन के बीच तीसरी रेल लाइन को जोड़ने के लिए चल रहे यार्ड रीमाडलिंग कार्य के कारण भोपाल मंडल से संचालित 20 यात्री ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी।
यह काम 1 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। यात्रियों को यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
बीना और आगासौद स्टेशनों पर यार्ड रीमाडलिंग का काम पूरा होने के बाद ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी। इससे ट्रेनों का परिचालन अधिक सुगम होगा, ठहराव और संचालन का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा तथा भविष्य में बढ़ने वाले यातायात को संभालने में मदद मिलेगी।
20 सितंबर से निरस्त ट्रेनें
- गाड़ी संख्या 64618 ललितपुर-बीना और 64617 बीना-ललितपुर मेमू 20 सितंबर से 15 अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी। 61619 बीना-कटनी मुड़वारा और 61620 कटनी मुड़वारा-बीना मेमू 21 सितंबर तथा 28 सितंबर से 15 अक्टूबर तक नहीं चलेंगी।
- गाड़ी संख्या 12192 जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन श्रीधाम एक्सप्रेस 26 सितंबर से 14 अक्टूबर और 12191 हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस 27 सितंबर से 15 अक्टूबर तक निरस्त रहेगी।
- 61611/61612 और 61625/61626 बीना-रूठियाई मेमू 30 सितंबर से 16 अक्टूबर तक निरस्त रहेंगी। वहीं 12197/12198 भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी 1 से 15 अक्टूबर तक नहीं चलेगी।
ग्वालियर और बेंगलुरु मार्ग भी प्रभावित
- इसके अलावा 11086/11085 ग्वालियर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस 2, 9 अक्टूबर तथा 4, 11 अक्टूबर को निरस्त रहेगी। 22169/22170 रानी कमलापति-संतरागाछी हमसफर 14 और 15 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।
- 22161/22162 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस 9 से 16 अक्टूबर तक अलग-अलग दिशाओं में निरस्त रहेगी। 22163/22164 भोपाल-खजुराहो महामना एक्सप्रेस 15 अक्टूबर को निरस्त रहेगी।