भोपाल मंडल की ट्रेनों में बदलाव: 25 सितंबर तक ललितपुर में 5 मिनट रुकेगी अमृतसर-सीएसएमटी एक्सप्रेस
अमृतसर–सीएसएमटी–अमृतसर एक्सप्रेस के ललितपुर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव को 2 मिनट से बढ़ाकर 5 मिनट किया गया है।
Publish Date: Thu, 17 Sep 2026 05:43:33 PM (IST)Updated Date: Thu, 17 Sep 2026 05:43:33 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- अमृतसर–सीएसएमटी–अमृतसर एक्सप्रेस के हॉल्ट में बदलाव
- 25 सितंबर तक ललितपुर में 5 मिनट रुकेगी ट्रेन
- श्री आनंदपुर में आयोजित पवित्र शताब्दी समारोह के चलते बदलाव किया
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। श्री आनंदपुर (ललितपुर) में आयोजित पवित्र शताब्दी समारोह को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए भोपाल मंडल होकर चलने वाली अमृतसर–छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस–अमृतसर एक्सप्रेस के ललितपुर स्टेशन पर ठहराव का समय बढ़ाया गया है।
रेलवे के अनुसार गाड़ी संख्या 11058/11057 का ललितपुर स्टेशन पर ठहराव 15 से 25 सितंबर 2026 तक अस्थायी रूप से बढ़ाया गया है। इस दौरान ट्रेन अब दो मिनट के बजाय पांच मिनट ललितपुर स्टेशन पर रुकेगी।
यात्रियों की सुविधा के लिए बदलाव
रेलवे ने बताया कि श्री आनंदपुर में आयोजित शताब्दी समारोह के कारण इस अवधि में यात्री और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए ट्रेन में चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों को अतिरिक्त समय देने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
यात्रियों से अपील की गई है कि ट्रेन के ठहराव और समय-सारिणी की ताजा जानकारी रेलवे पूछताछ प्रणाली या एनटीईएस से प्राप्त करें।