• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी में अगले 2 साल में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, MBBS की 12 हजार सीटें बढ़ेंगी, जल्द जारी होंगे टेंडर

प्रदेश में चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या बढ़कर 56 हो जाएगी और एमबीबीएस की कुल सीटें 6,050 से बढ़कर 18,050 तक पहुंच जाएंगी।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 08:40:51 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 08:40:51 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी में अगले 2 साल में खुलेंगे 22 नए मेडिकल कॉलेज, MBBS की 12 हजार सीटें बढ़ेंगी, जल्द जारी होंगे टेंडर
चिकित्सा शिक्षा के विस्तार में सरकार का बड़ा कदम।

HighLights

  1. चिकित्सा शिक्षा के विस्तार में सरकार का बड़ा कदम
  2. प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर होगी 56
  3. प्रदेश के 11 जिलों में पीपीपी मॉडल से बनेंगे कॉलेज

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए अगले दो वर्षों में 22 नए मेडिकल कालेज शुरू करने की तैयारी है। इससे प्रदेश में चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या बढ़कर 56 हो जाएगी और एमबीबीएस की कुल सीटें 6,050 से बढ़कर 18,050 तक पहुंच जाएंगी।

नए कालेजों की स्थापना के साथ पहले से संचालित चिकित्सा महाविद्यालयों में भी सीटों का विस्तार किया जाएगा। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने गुरुवार को लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इस लक्ष्य के अनुरूप काम करने के निर्देश दिए।


11 जिलों में पीपीपी मॉडल पर कालेज, जल्द जारी होंगी निविदाएं

मुख्यमंत्री ने मुरैना, गुना, भिंड, टीकमगढ़, अशोकनगर, बालाघाट, सीधी, खरगोन, शाजापुर, रायसेन और झाबुआ में पीपीपी माडल पर स्थापित होने वाले 11 मेडिकल कालेजों के लिए नई निविदाएं जल्द जारी करने को कहा।

साथ ही बैतूल, कटनी, धार और पन्ना में पीपीपी माडल पर बनने वाले मेडिकल कालेजों के निर्माण कार्य की निगरानी करने और निर्धारित समय-सीमा में इनका संचालन शुरू कराने के निर्देश भी दिए।

20 शासकीय और 14 निजी कॉलेज संचालित

इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में वर्तमान में 20 शासकीय और 14 निजी मेडिकल कालेज हैं। इनके अलावा छह नए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय छतरपुर, दमोह, बुधनी, उज्जैन, राजगढ़ और मंडला में स्थापित किए जा रहे हैं। छतरपुर, दमोह और बुधनी के भवन निर्माण का काम पूरा हो चुका है, जबकि उज्जैन, राजगढ़ और मंडला में निर्माण कार्य प्रगति पर है।

यह भी पढ़ें- एमपी के डिप्टी सीएम के बाद परिवहन मंत्री के OSD की भी छुट्टी, सेवाएं लौटाने के बाद भी काम देखने का आरोप

दो वर्षों में 22 नए कालेज, 12 हजार से अधिक अतिरिक्त सीटें

बैतूल, कटनी, धार और पन्ना में पीपीपी माडल पर मेडिकल कालेज संचालन के लिए अनुबंध भी निष्पादित किए जा चुके हैं। इनके अलावा 11 जिलों में नए कालेजों की स्थापना के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक नए निजी मेडिकल कालेज की स्थापना भी प्रस्तावित है।

इस तरह अगले दो वर्षों में कुल 22 नए चिकित्सा महाविद्यालय संचालित करने की योजना है। इनसे मिलने वाली सीटों और मौजूदा कालेजों में सीट वृद्धि को मिलाकर 12 हजार से अधिक अतिरिक्त एमबीबीएस सीटें उपलब्ध होंगी। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।