• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी के डिप्टी सीएम के बाद परिवहन मंत्री के OSD की भी छुट्टी, सेवाएं लौटाने के बाद भी काम देखने का आरोप

उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने विवादों में घिरे अपने विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) को हटा दिया था। अब प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने ओएसडी वीरेंद्र तिवारी की छुट्टी कर दी है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 08:02:36 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 08:02:36 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी के डिप्टी सीएम के बाद परिवहन मंत्री के OSD की भी छुट्टी, सेवाएं लौटाने के बाद भी काम देखने का आरोप
शिकायतों के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री के ओएसडी हटाए गए। (AI Generated Image)

HighLights

  1. शिकायतों के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री के ओएसडी हटाए गए
  2. MP सरकार में मंत्रियों के स्टाफ की कार्यप्रणाली पर सवाल
  3. मंत्री उदय प्रताप सिंह ने ओएसडी वीरेंद्र तिवारी को हटाया

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने विवादों में घिरे अपने विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) दीपम रायचुरा को हटा दिया था। अब प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने अपने ओएसडी वीरेंद्र तिवारी की छुट्टी कर दी है। उनकी पदस्थापना को लेकर भी शिकायत हुई थी। इसके पहले कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना का स्टाफ भी विवादों के कारण हटाया जा चुका है।

लेन-देन का वीडियो हुआ था वायरल

प्रदेश में मंत्रियों के स्टाफ को लेकर विवाद की बात नई नहीं है। सरकार ने तबादलों से प्रतिबंध हटाया तो मंत्रियों के स्टाफ की पूछपरख बढ़ गई थी। इस दौरान कृषि मंत्री के ओएसडी अशोक कुमार बाथम, निज सहायक दिनेश भकोरिया और स्टेनो टाइपिस्ट अंकित अवधिया का तबादले के लिए पैसे के लेन-देन से जुड़ा वीडियो वायरल हुआ था। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तीनों को हटाकर निलंबित कर दिया था।


रायचुरा की भूमिका शराब दुकानों के ठेके में आई थी सामने

वहीं, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के ओएसडी दीपम रायचुरा की भूमिका वर्ष 2024-25 के दौरान भोपाल के टीटी नगर इलाके में शराब की दो दुकानें के ठेके में सामने आई थी। इसके बाद उन्हें पद से हटाया और विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई।

उदय प्रताप सिंह के ओएसडी वीरेंद्र तिवारी पर आरोप

इसी तरह अब स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह के ओएसडी वीरेंद्र तिवारी का मामला सामने आया है। तिवारी मूल रूप से नगरीय विकास एवं आवास विभाग के मुख्य नगर पालिका अधिकारी थे। उन्हें मंत्री स्टाफ में पदस्थ करने के लिए पहले राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड में सेवाएं प्रतिनियुक्ति पर ली।

यह भी पढ़ें- एमपी के रायसेन में मिला 65 लाख साल पुराना हाथी का जबड़ा! ग्रामीण मगरमच्छ का अवशेष मानकर कर रहे पूजा

बोर्ड में अनुभाग अधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण किया और उसी दिन यानी 15 मार्च 2024 को मंत्री का ओएसडी बनाकर संलग्न कर दिया। दो माह पूर्व पदोन्नति हुई तो उनकी सेवाएं वापस लौटा दी गईं लेकिन आरोप है कि वह पहले की तरह ही काम देख रहे थे। हालांकि, तिवारी ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि वह मंत्री के साथ काम नहीं कर रहे हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।