• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में 22 साल की एंकर वैशाली ने फांसी लगाकर दी जान; बॉयफ्रेंड को भेजा दर्दभरा मैसेज- 'मैं तुम्हारे लिए हमेशा लॉयल रही'

22 वर्षीय वैशाली ने भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने बॉयफ्रेंड अतुल को भावुक वॉट्सऐप मैसेज भेजा, जिसके...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 05:02:37 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 05:02:37 PM (IST)
भोपाल में 22 साल की एंकर वैशाली ने फांसी लगाकर दी जान; बॉयफ्रेंड को भेजा दर्दभरा मैसेज- 'मैं तुम्हारे लिए हमेशा लॉयल रही'
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. 22 वर्षीय युवती ने कमला नगर थाना क्षेत्र में किया सुसाइड
  2. वह पढ़ाई के साथ नौकरी और इवेंट एंकरिंग करती थी
  3. आत्महत्या से पहले बॉयफ्रेंड को भावुक वॉट्सऐप मैसेज

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 22 वर्षीय एक युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की पहचान मूल रूप से कटनी निवासी वैशाली के रूप में हुई है, जो भोपाल में किराए के मकान में रहकर पढ़ाई के साथ-साथ जॉब करती थी।

आत्महत्या करने से ठीक पहले वैशाली ने अपने बॉयफ्रेंड अतुल को वॉट्सऐप पर एक भावुक और आखिरी मैसेज भेजा, जिसमें उसने लिखा- "सॉरी यार... मैं तुम्हारे लिए हमेशा लॉयल रही, मेरा सारा पैसा भी रख लेना।"

इवेंट एंकरिंग करती थी युवती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीकॉम स्नातक वैशाली परिवार की इकलौती बेटी थी। उसके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है, जबकि मां रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वैशाली भोपाल में एक नामी साड़ी शोरूम में नौकरी करने के साथ-साथ इवेंट में एंकर के तौर पर भी काम करती थी।


उसने करीब 20 दिन पहले अपनी नौकरी छोड़ दी थी और कटनी स्थित अपने घर चली गई थी। वह गत 2 सितंबर को ही कटनी से वापस भोपाल आई थी।

आखिरी मैसेज से मचा हड़कंप

घटना की जांच में सामने आया कि सुसाइड से ठीक पहले वैशाली ने अतुल नाम के युवक को वॉट्सऐप मैसेज भेजा। मैसेज में लिखा था:

"सॉरी यार, मैंने तुम्हारे साथ बहुत गलत किया है। हो सके तो प्लीज माफ कर देना। आई लव यू। आज तुमसे सभी चीजें खत्म कर रही हूं, बाय। अपना गुस्सा ठीक कर लेना, प्लीज। सॉरी यार, मैं ऐसा कुछ कर रही हूं। मेरे पास और कोई ऑप्शन नहीं था। बाकी मैंने कभी धोखा नहीं दिया... मेरा सारा पैसा भी रख लेना।"

यह भी पढ़ें- पति की प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज

डिप्रेशन और प्रेम-प्रसंग दोनों एंगल से जांच जारी

कमला नगर थाने के प्रधान आरक्षक नीलेंद्र सिंह के मुताबिक, पुलिस ने मृतका की मां के बयान दर्ज कर लिए हैं। परिजनों का कहना है कि वैशाली पिछले कुछ समय से डिप्रेशन और माइग्रेन की समस्या से परेशान थी।

हालांकि, खुदकुशी से पहले आए वॉट्सऐप मैसेज के सामने आने के बाद पुलिस अब प्रेम-प्रसंग और धोखे के एंगल को भी गंभीरता से खंगाल रही है।

पुलिस ने युवती का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (सीडीआर) और वॉट्सऐप चैट्स की तकनीकी जांच के जरिए घटना की असली वजहों का पता लगाया जाएगा।