• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Madhya Pradesh में 25,68,321 युवा Jobs की तलाश में, इनमें 10.46 लाख OBC... ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट वाले सबसे ज्यादा बेरोजगार

Employment in Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। यहां बाला बच्चन ने रोजगार के आकांक्षी युवाओं पर सवाल पूछा था, जिसका कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल जवाब दिया।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Tue, 29 Jul 2025 11:15:03 AM (IST)Updated Date: Tue, 29 Jul 2025 11:23:06 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
Madhya Pradesh में 25,68,321 युवा Jobs की तलाश में, इनमें 10.46 लाख OBC... ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट वाले सबसे ज्यादा बेरोजगार
सरकार ने रोजगार पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों के आधार पर यह जानकारी दी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल ने विधानसभा में बताया
  2. बाला बच्चन ने विधानसभा में रोजगार के आकांक्षी युवाओं पर पूछा था सवाल
  3. नौकरी चाहने वालों में 86,535 इंजीनियरिंग, 74,831 आईटीआई करने वाले

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल: मध्य प्रदेश में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए सरकार जहां एक ओर निवेश को प्रोत्साहित कर रही है, तो दूसरी ओर विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर भर्तियां की जा रही हैं।

इसके बाद भी प्रदेश में रोजगार की आकांक्षा रखने वालों की संख्या 30 जून 2025 की स्थिति में 25,68,321 है। इस अवधि में पिछले वर्ष यह संख्या 25,82,759 थी यानी बीते एक वर्ष में रोजगार पोर्टल पर दर्ज 14,438 पंजीकृत आकांक्षी युवाओं की संख्या कम हुई है।

यह जानकारी विधानसभा में कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री गौतम टेटवाल ने दी। कांग्रेस विधायक बाला बच्चन के प्रश्न के लिखित उत्तर में विभागीय मंत्री ने बताया कि 2023-24 में रोजगार पोर्टल पर दर्ज आकांक्षी युवाओं की संख्या 35,73,694 थी। यह 2024-25 में घटकर 25,82,759 रह गई यानी 9,90,935 कम हो गए।


naidunia_image

ये कहां गए, इनका क्या हुआ, किस क्षेत्र में रोजगार मिला, इसकी कोई जानकारी नहीं है। सर्वाधिक बेरोजगार पिछड़ा वर्ग के युवा हैं। 2023 में इनकी संख्या 14,11,626 थी, जो 2024 में घटकर 10, 17,519 हो गई। 2025 में यह फिर बढ़ी और 10, 46,106 पहुंच गई। अनुसूचित जाति-जनजाति वर्ग में देखा जाए तो अनुसूचित जाति वर्ग में युवा आकांक्षी अधिक हैं।

यहां भी क्लिक करें - सरकारी नौकरी का फर्जी नियुक्ति पत्र देकर महिला से 1 करोड़ 66 लाख की ठगी

स्नातक, स्नातकोत्तर बेरोजगार अधिक

शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से देखा जाए तो स्नातक करने के बाद रोजगार की तलाश करने वाले युवाओं की संख्या सर्वाधिक है। जून 2025 की स्थिति में 8,30,618 स्नातक रोजगार के आकांक्षी थे। इसी तरह 12वीं के बाद रोजगार के लिए 6,22,587 ने रोजगार पोर्टल पर पंजीयन कराया। स्नातकोत्तर करने के बाद 2,38,079 युवाओं ने रोजगार की इच्छा जताई। इसमें 86,535 इंजीनियरिंग और 74,831 आईटीआई करने वाले युवा भी शामिल हैं।

शैक्षणिक योग्यता के आधार पर स्थिति

  • 10वीं: 1,76,683 बेरोजगार
  • 12वीं: 6,22,587
  • स्नातक: 8,30,618
  • स्नातकोत्तर: 2,38,079
  • इंजीनियरिंग: 86,535
  • आईटीआई: 74,831
  • पॉलिटेक्निक: 20,496
  • एमबीए: 18,889
  • फार्मेसी: 17,354
  • एमबीबीएस: 4,811

यहां भी क्लिक करें - मध्य प्रदेश में बदले जाएंगे भर्ती के नियम, सभी विभागों के लिए होगी समान नियमावली

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।