एमपी में 26 पुलिस अधिकारियों की तबादला, एक IPS समेत 25 DSP शामिल, भोपाल-इंदौर सहित कई जिलों के अफसर बदले
MP Police Transfer: मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं।
Publish Date: Tue, 24 Nov 2026 12:23:49 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Nov 2026 12:23:49 AM (IST)
मध्य प्रदेश में 26 पुलिस अफसरों का हुआ तबादला।HighLights
- मध्य प्रदेश में 26 पुलिस अफसरों का हुआ तबादला
- भोपाल और इंदौर सहित कई जिलों के अफसर बदले
- 25 डीएसपी व एक आईपीएस को मिली पदस्थापना
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए हैं। सोमवार देर रात गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) के एक अधिकारी तथा राज्य पुलिस सेवा (एसपीएस) के 25 अधिकारियों सहित कुल 26 पुलिस अफसरों को नई जगह तैनात किया गया है। सभी को तुरंत प्रभाव से नया पदभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस तबादला सूची में राजधानी भोपाल और इंदौर के नगरीय पुलिस क्षेत्रों से लेकर उज्जैन, नरसिंहपुर, रीवा, नर्मदापुरम, विदिशा और गुना समेत कई जिलों के एसडीओपी, सीएसपी, एसीपी और डीएसपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं।
नरसिंहपुर जिले में एसडीओपी स्तर पर बदलाव
आदेश के अनुसार आइपीएस अधिकारी शुभम सिंह ठाकुर को नरसिंहपुर जिले में ही नई जिम्मेदारी दी गई है। वे अब तक गाडरवारा के एसडीओपी थे, जिन्हें अब गोटेगांव का एसडीओपी बनाया गया है। वहीं, मंडला जिले के शाहपुर में एसडीओपी के पद पर कार्यरत अजय तिवारी को गाडरवारा का नया एसडीओपी नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें- एमपी के DGP कैलाश मकवाणा को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन, गृह मंत्रालय को भेजा गया प्रस्ताव
इन 25 DSP स्तर के अधिकारियों को मिली नई पदस्थापना
- पुरुषोत्तम मरावी: डीएसपी (महिला सुरक्षा) डिंडोरी से एसडीओपी निवास, मंडला।
- संतोष मिश्रा: डीएसपी (यातायात) नर्मदापुरम से डीएसपी (यातायात) सतना।
- संतोष कुमार शुक्ला: डीएसपी (यातायात) जबलपुर से डीएसपी (यातायात) नर्मदापुरम।
- नम्रता सोंधिया: डीएसपी पुलिस मुख्यालय भोपाल से एसडीओपी खिलचीपुर, राजगढ़।
- आशीष जैन: डीएसपी (महिला सुरक्षा) जबलपुर से एसडीओपी अजयगढ़, पन्ना।
- सुनील कुमार वरकडे: डीएसपी (अजाक) छिंदवाड़ा से एसडीओपी डभौरा, रीवा।
- नीलम कनोज: एसीपी (डाटा विश्लेषण) नगरीय इंदौर से डीएसपी (एल.आर.) देवास।
- अपूर्वा किलेदार: एसीपी (महिला सुरक्षा) नगरीय इंदौर से एसीपी कोतवाली, नगरीय इंदौर।
- अश्विनी कुमार: एसडीओपी खिरकिया (हरदा) से एसडीओपी हरसूद, खंडवा।
- नवीन तिवारी: डीएसपी पुलिस मुख्यालय भोपाल से एसीपी जहाँगीराबाद, नगरीय भोपाल।
- शिवाली तिवारी: डीएसपी (महिला सुरक्षा) शहडोल से डीएसपी पुलिस मुख्यालय, भोपाल।
- प्रिया सिंह: सहायक सेनानी (34वीं वाहिनी विसबल, धार) से एसडीओपी त्योथर, रीवा।
- पूनम थापा: सहायक सेनानी (दूसरी वाहिनी विसबल, ग्वालियर) से डीएसपी मुख्यालय, भिंड।
- अजय कुमार रिठोरिया: एसडीओपी बिजावर (छतरपुर) से डीएसपी पुलिस मुख्यालय।
- प्रतिभा शर्मा: डीएसपी पुलिस मुख्यालय भोपाल से नगर पुलिस अधीक्षक (CSP), विदिशा।
- राजीव सिंह भदौरिया: कार्यवाहक डीएसपी (पुलिस मुख्यालय, भोपाल) से कार्यवाहक सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी विसबल, इंदौर।
- विक्रम रजक: डीएसपी (एसटीएफ, जबलपुर) से एसडीओपी पिपरिया, नर्मदापुरम।
- सुजीत तिवारी: एसीपी (सायबर, नगरीय भोपाल) से एसीपी न्यायालयीन-2, नगरीय इंदौर।
- नारायण सिंह कुमरे: एसडीओपी डभौरा (रीवा) से सहायक सेनानी, 36वीं भार वाहिनी विसबल, बालाघाट।
- सौरभ त्रिपाठी: डीएसपी (अजाक, दमोह) से एसडीओपी बिजावर, छतरपुर।
- अजय तिवारी: एसडीओपी शाहपुर (जिला मंडला) से एसडीओपी गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर।
- दिनेश प्रजापति: एसडीओपी सीतामऊ (मंदसौर) से एसडीओपी महिदपुर, उज्जैन।
- विवेक कनोडिया: डीएसपी (पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, उज्जैन) से एसडीओपी तराना, उज्जैन।
- कमल निगवाल: डीएसपी (महिला सुरक्षा शाखा, मंदसौर) से नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) नागदा, उज्जैन।
- ओमप्रकाश आर्य: डीएसपी (अजाक, श्योपुर) से एसडीओपी राघौगढ़, गुना।