• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में, 35 हजार पशुपालकों का सम्मेलन; 100+ टेस्ट वाली डेयरी लैब का भी शुभारंभ

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन अक्टूबर को भोपाल आएंगे। वे पशुपालक सम्मेलन को संबोधित करेंगे, कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे और राज्य स्तरीय डेयरी ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 08:44:58 AM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 08:44:58 AM (IST)
अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल में, 35 हजार पशुपालकों का सम्मेलन; 100+ टेस्ट वाली डेयरी लैब का भी शुभारंभ
3 अक्टूबर को अमित शाह भोपाल में रहेंगे। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. अमित शाह तीन अक्टूबर को भोपाल दौरे पर आएंगे।
  2. भेल मैदान में 35 हजार पशुपालक जुटेंगे।
  3. पुलिस नए आपराधिक कानूनों पर पांच दिवसीय प्रदर्शनी लगाएगी।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन अक्टूबर को भोपाल आएंगे। वह यहां भेल दशहरा मैदान में पशुपालकों और दुग्ध उत्पादन से जुड़ी सहकारी समितियों के सदस्यों और पदाधिकारियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

सम्मेलन और पुलिस की प्रदर्शनी

  • सम्मेलन में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग के करीब 35 हजार पशुपालकों और किसानों को बुलाया जा रहा है। इसी मैदान पर नए आपराधिक कानूनों को लेकर पुलिस की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। पांच दिन तक चलने वाली प्रदर्शनी आम लोगों के लिए निशुल्क रहेगी।

  • प्रदर्शनी में नशे से दूरी है जरूरी, सेफ क्लिक अभियान, साइबर सुरक्षा और डायल-112 सहित 16 जोन बनाए जाएंगे। तैयारियों को लेकर पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों ने सोमवार को भेल दशहरा मैदान पहुंचकर प्रदर्शनी के लिए स्थल का चयन किया। पशुपालन विभाग भी सम्मेलन के लिए पशुपालकों, किसानों और डेयरी सहकारी समितियों से जुड़े लोगों को एकत्र करने में जुटा है।
  • कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा

    अमित शाह ताज होटल में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय के अधिकारियों के साथ प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसमें माओवादी समस्या के उन्मूलन के बाद किए जा रहे विकास कार्य, संगठित अपराध, नशामुक्ति अभियान, अपराध नियंत्रण के लिए राज्यों के बीच समन्वय और साइबर अपराध जैसे विषयों पर चर्चा होगी।

    नए आपराधिक कानूनों और सहकारिता पर बैठक

    • नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन को लेकर प्रदेश सरकार के अब तक के प्रयासों की भी समीक्षा की जाएगी। इसमें फोरेंसिक प्रयोगशालाओं के सुदृढ़ीकरण, मोबाइल फोरेंसिक लैब के संचालन और ई-साक्ष्य सहित अन्य विषयों पर चर्चा प्रस्तावित है।
    • मध्य प्रदेश, गुजरात और छत्तीसगढ़ के सहकारिता मंत्रियों के साथ भी अमित शाह की बैठक प्रस्तावित है। इसमें प्राथमिक कृषि साख समितियों की आय बढ़ाने, सहकारिता के माध्यम से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और डेयरी उत्पादों के प्रसंस्करण सहित अन्य विषयों पर चर्चा होगी।

    यह भी पढ़ें- गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब आएंगे MP, भोपाल में होगी संगठनात्मक बैठक

    पहली राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ

    अमित शाह भोपाल के सांची दुग्ध संघ में बनी सरकारी क्षेत्र की पहली राज्य स्तरीय डेयरी परीक्षण प्रयोगशाला का शुभारंभ भी करेंगे। 12 करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई इस प्रयोगशाला में दूध एवं इससे बने उत्पादों की 100 से अधिक मानकों पर जांच की जाएगी। इसमें पेस्टिसाइड्स, एंटीबायोटिक आदि की मौजूदगी का पता लगाया जा सकेगा।

    यह भी पढ़ें- भोपाल में करंट से एडवोकेट की मौत पर एक्शन में CM; 4 सदस्यीय कमेटी करेगी जांच, वकीलों ने कहा- दर्ज हो FIR