गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब आएंगे MP, भोपाल में होगी संगठनात्मक बैठक
भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, सह प्रभारी रेखा वर्मा और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी 30 सितंबर को भोपाल पहुंचकर संगठनात्मक बै...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 29 Sep 2026 07:44:44 AM (IST)Updated Date: Tue, 29 Sep 2026 07:51:14 AM (IST)
गृहमंत्री अमित शाह के दौरे से पहले प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब का दौरा। (फाइल फोटो)HighLights
- भाजपा के नवनियुक्त प्रभारी बिप्लब देब भोपाल पहुंचेंगे।
- रेखा वर्मा और चंद्रशेखर तिवारी भी साथ आएंगे।
- 30 सितंबर और एक अक्टूबर को संगठनात्मक बैठकें होंगी।
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मध्य प्रदेश आने से पहले भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी भोपाल आएंगे।
दायित्व मिलने के बाद पहली बार मप्र आगमन
- प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब के साथ सह प्रभारी रेखा वर्मा और संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी 30 सितंबर और एक अक्टूबर को प्रदेश कार्यालय भोपाल में संगठनात्मक बैठक करेंगे।
- इन तीनों पदाधिकारियों का दायित्व मिलने के बाद पहली बार मध्य प्रदेश आगमन होगा। वे यहां मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ पार्टी संगठन के कामकाज को देखने और आगामी रणनीति पर मंथन करेंगे।
तीन अक्टूबर को अमित शाह का भोपाल दौरा
बता दें कि अमित शाह 3 अक्टूबर को भोपाल आ रहे हैं। वह शासन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। अमित शाह पार्टी संगठन की बैठक भी कर सकते हैं। शाह के आने से पहले यह नवनियुक्त पदाधिकारी मप्र में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों से परिचयात्मक बैठक कर कामकाज की समीक्षा करेंगे।