• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

देश में 3.30 करोड़ उपभोक्ताओं ने सालभर नहीं लिया सिलिंडर, एमपी के 17 लाख खाते खाली, RTI में खुलासा

LPG Cylinder Refill: वर्ष 2025-26 में देश के 3.30 करोड़ से अधिक एलपीजी उपभोक्ताओं ने एक बार भी सिलिंडर रिफिल नहीं कराया। वहीं, 2.26 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं ने पूरे साल में केवल एक बार ही सिलिंडर भरवाया।

By anuj mainaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 09:22:41 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 09:22:41 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
देश में 3.30 करोड़ उपभोक्ताओं ने सालभर नहीं लिया सिलिंडर, एमपी के 17 लाख खाते खाली, RTI में खुलासा
एलपीजी कनेक्शनों पर सालभर नहीं हुई रिफिलिंग।

HighLights

  1. देश में 3.30 करोड़ एलपीजी कनेक्शनों पर सालभर नहीं हुई रिफिलिंग
  2. 2025-26 में 3.30 करोड़ उपभोक्ताओं ने नहीं भरवाया गैस सिलिंडर
  3. देश में 3.30 करोड़ व मप्र में 17 लाख ने सालभर नहीं भरवाया सिलिंडर

अनुज मैना, भोपाल। देश में करोड़ों एलपीजी उपभोक्ताओं के नाम पर दर्ज कनेक्शनों में पूरे साल सिलिंडर रिफिल नहीं होने का बड़ा आंकड़ा सामने आया है। वर्ष 2025-26 में देश के 3.30 करोड़ से अधिक एलपीजी उपभोक्ताओं ने एक बार भी सिलिंडर रिफिल नहीं कराया। वहीं, 2.26 करोड़ से अधिक उपभोक्ताओं ने पूरे साल में केवल एक बार ही सिलिंडर भरवाया। हालांकि, इन आंकड़ों के पीछे एक बड़ी वजह एक से अधिक गैस कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं के अतिरिक्त खातों को ब्लॉक किया जाना भी बताया जा रहा है।

कनेक्शन को चिह्नित कर उन्हें ब्लॉक कर रही सरकार

फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, कई उपभोक्ताओं ने पूर्व में अलग-अलग पेट्रोलियम में कनेक्शन ले लिए थे। अब सरकार द्वारा एक ही नाम पर अलग-अलग कंपनियों से लिए गए कनेक्शन को चिह्नित कर उन्हें ब्लॉक कर रही है। ऐसे में इन खातों पर रिफिलिंग नहीं हो पा रही है। हालांकि, कई उपभोक्ता ऐसे भी हैं, जिन्होंने महंगाई या दूसरी वजह से सिलिंडर की रिफिलिंग नहीं कराई।


उज्जवला कनेक्शन वाले 10% उपभोक्ताओं ने नहीं भरवाया सिलिंडर

आरटीआइ कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ द्वारा लगाई गई आरटीआइ से मिली जानकारी के अनुसार, देश में करीब 33.95 करोड़ एलपीजी उपभोक्ताओं में से 5.56 करोड़ से अधिक ने वित्तवर्ष 2025-26 में या तो एक भी सिलिंडर नहीं भरवाया या केवल एक बार रिफिल कराया। इनमें उज्ज्वला और सामान्य घरेलू दोनों श्रेणियों के उपभोक्ता शामिल हैं।

आंकड़ों के अनुसार, 1.63 करोड़ से अधिक सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं ने एक भी रिफिल नहीं कराया, जबकि उज्जवला श्रेणी में करीब 10.55 करोड़ उपभोक्ताओं में से करीब 1.67 करोड़ ने सिलिंडर नहीं भरवाया। यानी उज्जवला योजना के करीब 10 फीसद उपभोक्ताओं ने सालभर में कोई सिलिंडर रिफिल ही नहीं कराया।

मध्य प्रदेश में भी लाखों खातों पर नहीं हुई रिफिलिंग

प्रदेश में भी गैर-उज्ज्वला श्रेणी के 5.11 लाख उपभोक्ताओं ने पूरे साल एक भी सिलिंडर रिफिल नहीं कराया, जबकि 2.79 लाख ने केवल एक बार सिलिंडर भरवाया। उज्ज्वला योजना के 11.36 लाख लाभार्थियों ने एक भी रिफिल नहीं कराया और 5.97 लाख ने सालभर में सिर्फ एक सिलिंडर लिया। इस तरह दोनों श्रेणियों को मिलाकर करीब 17 लाख उपभोक्ताओं के खातों पर सालभर में कोई रिफिल दर्ज नहीं हुई।

यह भी पढ़ें- एमपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, इस दिन से शुरू होगा बारिश का दौर, कई जिलों में अलर्ट

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड

उपभोक्ता का प्रकार उपभोक्ता एक बार भी रिफिल नहीं साल में सिर्फ एक सिलिंडर लिया
उज्जवला योजना 2,73,06,151 42,41,976 27,30,556
नॉन उज्जवला 5,75,50,514 28,54,269 26,69,053
कुल 8,48,56,665 70,96,245 53,99,609

हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड

उपभोक्ता का प्रकार उपभोक्ता एक बार भी रिफिल नहीं साल में सिर्फ एक सिलिंडर लिया
उज्जवला योजना 2 करोड़ 79 लाख 25,01,392 34,85,211
नॉन उज्जवला 7 करोड़ 02 लाख 30,92,213 35,63,015
कुल 9 करोड़ 81 लाख 55,93,605 70,48,226

इंडियन ऑयल

उपभोक्ता का प्रकार उपभोक्ता एक बार भी रिफिल नहीं साल में सिर्फ एक सिलिंडर लिया
उज्जवला योजना 5 करोड़ 03 लाख 99,95,814 50,33,148
नॉन उज्जवला 10 करोड़ 63 लाख 1,03,90,032 51,21,544
कुल 15 करोड़ 66 लाख 2,03,85,846 1,01,54,692

एक से अधिक कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं के नाम चिह्नित किए गए हैं। ऐसे उपभोक्ताओं के दूसरे खातों को ब्लॉक किया गया है, जिसके कारण उन खातों से सिलिंडर रिफिल नहीं हो सके हैं।- पवन सोनी, जनरल सेक्रेटरी, फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ इंडिया

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।