• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

एमपी के 30 IAS अधिकारी अगले 14 महीनों में होंगे रिटायर, मुख्य सचिव को मिल सकता है एक्सटेंश

मध्य प्रदेश काडर के 5 प्रमोटी IAS अधिकारी इस वर्ष नवंबर और दिसंबर में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वहीं, अगले वर्ष 2027 में अपर मुख्य सचिव स्तर के पांच और सचिव व अपर सचिव स्तर के 20 अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 06:23:51 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 06:23:51 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
एमपी के 30 IAS अधिकारी अगले 14 महीनों में होंगे रिटायर, मुख्य सचिव को मिल सकता है एक्सटेंश
MP में प्रशासनिक सेवा में बड़े फेरबदल की आहट।

HighLights

  1. MP में प्रशासनिक सेवा में बड़े फेरबदल की आहट
  2. इस साल 5 और 2027 में 25 IAS होंगे सेवानिवृत्त
  3. मुख्य सचिव बर्णवाल की सेवाएं बढ़ने की संभावना

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश काडर के पांच प्रमोटी आइएएस अधिकारी इस वर्ष नवंबर और दिसंबर में सेवानिवृत्त हो जाएंगे। वहीं, अगले वर्ष 2027 में अपर मुख्य सचिव (एसीएस) स्तर के पांच और सचिव व अपर सचिव स्तर के 20 अधिकारी सेवानिवृत्त होंगे।

इसमें अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा भी हैं, जो मुख्य सचिव पद की दौड़ में थे। वहीं, मुख्यमंत्री के अपर सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे भी शामिल हैं। संभावना जताई जा रही है कि वालिम्बे को संविदा नियुक्ति दी जाएगी।

IFS हेमंत रायकवार 30 नवंबर को होंगे सेवानिवृत्त

वहीं भारतीय वन सेवा के (आइएफएस) अधिकारी हेमंत कुमार रायकवार भी 30 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। इधर, जनवरी 2027 में सेवानिवृत्त हो रहे मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल की सेवाएं बढ़ाए जाने की संभावनाएं अधिक हैं।

इस वर्ष नवंबर, दिसंबर में ये पांच अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त

नवंबर में मुख्यमंत्री के सचिव चंद्रशेखर वालिम्बे, जल संसाधन विभाग व एनवीडीए में अपर सचिव रविंद्र कुमार चौधरी, पीडब्ल्यूडी में अपर सचिव केदार सिंह सेवानिवृत्त होंगे। दिसंबर में आयुष विभाग के अपर सचिव संजय कुमार मिश्रा, और राजस्व मंडल ग्वालियर में सदस्य ललित कुमार दाहिमा सेवानिवृत्त होंगे।


यह भी पढ़ें- कमल नाथ समर्थकों का शक्ति प्रदर्शन, नकुल नाथ बने चेहरा, 'हमारा CM कैसा हो, नकुल भैया जैसा हो' के लगे नारे

वर्ष 2027 में मुख्य सचिव सहित यह 25 आइएएस अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त

आइएएस अधिकारी सेवानिवृत्ति माह
मुख्य सचिव अशोक बर्णवाल जनवरी
अपर मुख्य सचिव डा. राजेश राजौरा मई
अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव सितंबर
अपर मुख्य सचिव केसी गुप्ता अगस्त
एसीएस वीएल कांताराव दिसंबर
बीएस जामोद मई
अनिल सुचारी सितंबर
दीपक सिंह अप्रैल
दिलीप कुमार सितंबर
आलोक कुमार सिंह सितंबर
वंदना वैद्य जून
अनुभा श्रीवास्तव सितंबर
प्रबल सिपाहा अप्रैल
सत्येंद्र सिंह नवंबर
मनीष सिंह दिसंबर
छोटे सिंह मई
दिनेश श्रीवास्तव अप्रैल
सपना निगम जनवरी
दीपक सक्सेना दिसंबर
बसंत कुर्रे फरवरी
शीलेंद्र सिंह नवंबर
दिनेश कुमार मौर्य अगस्त
अजय श्रीवास्तव फरवरी
सुनील दुबे मार्च
प्रमोद शुक्ला जनवरी

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।