MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 SAS अफसरों के तबादले; ग्वालियर-सतना के निगमायुक्त बदले, 15 जिलों में नए CEO
मध्य प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए।
Publish Date: Sat, 22 Aug 2026 09:40:44 AM (IST)Updated Date: Sat, 22 Aug 2026 09:40:44 AM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- 32 IAS और 4 SAS के तबादले
- ग्वालियर-सतना के निगमायुक्त बदले
- 15 जिलों को मिले नए जिला पंचायत CEO
डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्य प्रदेश में जनविश्वास अभियान के बीच राज्य सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 32 आईएएस और 4 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के स्थानांतरण आदेश जारी किए हैं।
इस सर्जरी के तहत ग्वालियर और सतना के नगर निगम आयुक्त बदलने के साथ ही 15 जिलों में नए जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 6 जिलों में अपर कलेक्टर और 16 जिलों में एसडीएम स्तर के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
नगर निगम और भोपाल में महत्वपूर्ण नियुक्तियां
अभिषेक चौधरी: धार जिला पंचायत सीईओ से ग्वालियर नगर निगम आयुक्त बनाए गए।
संघप्रिय: मौजूदा ग्वालियर निगमायुक्त को सिंगरोली जिला पंचायत सीईओ की जिम्मेदारी दी गई।
नागार्जुन बी. गौड़ा: खंडवा जिला पंचायत सीईओ से सतना नगर निगम आयुक्त बनाए गए। इन्हें सतना स्मार्ट सिटी सीईओ का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
अक्षय कुमार तेम्रावाल: दतिया जिला पंचायत सीईओ से भोपाल नगर निगम में अपर आयुक्त पदस्थ किए गए।
जिला पंचायत सीईओ स्तर पर नए पदस्थापना
- सृष्टि देशमुख गौड़ा: रीवा
- जगदीश कुमार गोमे: सागर
- नवनीत कुमार धुर्वे: देवास
- सौम्या आनंद: सीधी
- ऐश्वर्य वर्मा: खंडवा
- कार्तिकेय जायसवाल: श्योपुर
- विशाल धाकड़: टीकमगढ़
- अर्पित गुप्ता: बड़वानी
- तनुश्री मीणा: बालाघाट
अपर कलेक्टर और एसडीएम स्तर पर बदलाव
प्रशासनिक बदलाव के तहत 6 जिलों में अपर कलेक्टर बदले गए हैं। इसके साथ ही 10 डिप्टी कलेक्टरों को नए जिलों में एसडीएम पद की कमान दी गई है, जबकि 6 मौजूदा एसडीएम का स्थानांतरण दूसरे जिलों में किया गया है।