• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

दीपावली की मिठास में मिलावट; MP में 35 टन मिलावटी मावा, पनीर और घी जब्त

खाद्य एवं औषधि प्रशासन के एक महीने के अभियान में प्रदेशभर से 35,181 किलो खाद्य सामग्री पकड़ी गई। इसकी अनुमानित कीमत 1.32 करोड़ रुपये है।

By Madanmohan malviyaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 05 Nov 2026 09:15:46 AM (IST)Updated Date: Thu, 05 Nov 2026 09:15:46 AM (IST)
दीपावली की मिठास में मिलावट; MP में 35 टन मिलावटी मावा, पनीर और घी जब्त
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई।

HighLights

  1. दीपावली से पहले 35 टन संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त
  2. 21 लाइसेंस निलंबित, 150 प्रकरण दर्ज
  3. भोपाल में 700 किलो पनीर, ग्वालियर-भिंड में मावा जब्त

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दीपावली पर घरों में मिठाइयों की थाल सजने की तैयारी है, लेकिन बाजार में बिक रही खाद्य सामग्री की शुद्धता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। त्योहार की मांग का फायदा उठाकर मिलावटखोर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन के एक महीने के विशेष अभियान में प्रदेशभर से करीब 35 टन संदिग्ध खाद्य सामग्री जब्त की गई है।

इसकी कीमत करीब 1.32 करोड़ रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान 21 खाद्य लाइसेंस निलंबित किए गए और 150 प्रकरण दर्ज किए गए। आंकड़े बता रहे हैं कि त्योहार की मिठास के पीछे मिलावट का कारोबार किस स्तर पर फैल रहा है।


सीएम के निर्देश पर एक्शन


मुख्यमंत्री के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने एक अक्टूबर से एक नवंबर तक प्रदेशभर में अभियान चलाया। मिठाई, नमकीन, खाद्य तेल, दूध, मावा, पनीर, घी और पेय पदार्थों की दुकानों, डेयरियों तथा निर्माण इकाइयों की जांच की गई। संदेह होने पर नमूने लेने के साथ खाद्य सामग्री जब्त की गई और अस्वच्छ परिस्थितियों में कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई।

कई जिलों में सामने आईं गड़बड़ियां

- धार में 1520 किलो रिफाइंड तेल जब्त किया गया, जबकि मुरैना में 3000 किलो सोर्बिटोल पकड़ा गया।

- शिवपुरी में पारस घी में सीसा मिलने पर पूरे बैच पर प्रतिबंध लगाया गया।

- नर्मदापुरम में छह घी ब्रांड के बैचों पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी हुए।

- ग्वालियर में 6.80 क्विंटल मावा जब्त किया गया। भिंड में दो कार्रवाइयों में कुल 3800 किलो मावा पकड़ा गया।

- भोपाल में 700 किलो पनीर, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये थी, जब्त किया गया।

- मुरैना में 1860 किलो मावा और मिल्क केक भी पकड़ा गया।

- मंदसौर में मिलावटी दूध बनाने वाली डेयरी सील की गई, जबकि सतना में दो मिठाई कारखानों पर कार्रवाई हुई।

यह भी पढ़ें- मुरैना में मिलावट का खेल, 1740 किलो मिलावटी मिठाई और 120 किलो मावा जब्त, भेजा रहा था छत्तीसगढ़

मिठाई खरीदते समय सिर्फ रंग-खुशबू पर न करें भरोसा

- खाद्य सामग्री साफ-सुथरे और एफएसएसएआई लाइसेंसधारी प्रतिष्ठान से खरीदें और बिल जरूर लें।

- पैक्ड सामान पर निर्माण और उपयोग की अंतिम तारीख, बैच नंबर और लाइसेंस संख्या देखें।

- दूध, मावा और पनीर की मिठाइयां ताजी खरीदें और उचित तापमान पर रखें।

- खुली, धूल-मिट्टी और मक्खियों के संपर्क में रखी सामग्री से बचें।

- संदेह होने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी या फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप पर शिकायत करें।

- हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2100 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।

दीपावली विशेष अभियान एक नजर में

कार्रवाई का विवरण संख्या / आंकड़े
रेगुलेटरी खाद्य नमूने 2,243
सर्विलेंस खाद्य नमूने 2,607
चलित लैब से जांचे नमूने 6,107
कुल जांचे गए नमूने 10,957
जब्त खाद्य सामग्री 35,181 किलो
जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 1.32 करोड़
लाइसेंस/पंजीयन निलंबित 21
दर्ज किए गए प्रकरण 150

नमूनों की श्रेणीवार स्थिति

खाद्य सामग्री रेगुलेटरी सर्विलेंस
दूध, मावा व मिठाई 875 720
नमकीन, तेल व बेसन 393 386
अन्य खाद्य पदार्थ 975 1,501
कुल 2,243 2,607

दीपावली से पहले प्रदेश के सभी जिलों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मिलावटी खाद्य सामग्री को जब्त कर जांच के लिए नमूने प्रयोगशाला भिजवाए गए हैं, साथ ही प्रकरण दर्ज करने और लाइसेंस निलंबित करने की कार्रवाई की गई है।- मनोज पुष्प, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।