
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। भोपाल में सोमवार रात 12 बजे से करीब 3500 टैक्सियों के पहिए थम जाएंगे। भोपाल टैक्सी चालक संघ और टैक्सी यूनियन संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल का ऐलान किया है।
टैक्सी चालक 19 अगस्त को बोर्ड ऑफिस चौराहे पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
टैक्सी चालकों ने सरकार से सरकारी स्तर पर किराया तय करने की मांग की है। उनका कहना है कि मौजूदा किराए में ईंधन, वाहन रखरखाव, बीमा और अन्य खर्च निकालना मुश्किल हो रहा है।
चालकों ने एग्रीगेटर कंपनियों की कथित मनमानी पर रोक लगाने की भी मांग की है। इसके अलावा प्राइवेट नंबर वाली कार, बाइक और ई-रिक्शा के व्यावसायिक इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग उठाई गई है।
यह भी पढ़ें- MP हाई कोर्ट का बड़ा कदम... शिक्षकों को परिवीक्षा अवधि में 70-90% वेतन देने के मामले में निर्णय सुरक्षित
चालकों का कहना है कि केवल 20-30 प्रतिशत किराया बढ़ाना पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि किराया प्रणाली में बदलाव जरूरी है। मांगें नहीं मानी गईं तो अनिश्चितकालीन बंद की चेतावनी दी गई है।