• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

दवा खाई, 20 सेकेंड बाद गिरा, डेढ़ मिनट में मौत... भोपाल में दोस्त के साथ शॉपिंग करने गए युवक की मौत से हड़कंप

लक्ष्मी टॉकीज के पास सोमवार रात एक दोस्त को कपड़े दिलवाने पहुंचे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेचैनी होने पर वह दुकान में रखी कुर्सी पर बैठा और टै...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 13 Oct 2026 09:06:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 13 Oct 2026 09:06:30 PM (IST)
दवा खाई, 20 सेकेंड बाद गिरा, डेढ़ मिनट में मौत... भोपाल में दोस्त के साथ शॉपिंग करने गए युवक की मौत से हड़कंप
भोपाल में दोस्त के साथ शॉपिंग करने गए युवक की मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। लक्ष्मी टॉकीज के पास सोमवार रात एक दोस्त को कपड़े दिलवाने पहुंचे एक युवक की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बेचैनी होने पर वह दुकान में रखी कुर्सी पर बैठा और टैबलेट खाने के बाद पानी पिया। कुछ ही देर में वह तड़पने लगा और कुर्सी से नीचे गिर पड़ा।

मौके पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला, लेकिन उसकी सांसें थम चुकी थीं। स्वजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी।


कपड़े पसंद करते समय होने लगी बेचैनी

हनुमानगंज थाना पुलिस के अनुसार 40 वर्षीय शैलेंद्र मालवीय प्राइवेट नौकरी करता था। वह एयरपोर्ट रोड स्थित दाता कालोनी में अपने परिवार के साथ रहता था। सोमवार रात करीब आठ बजे वह अपने दोस्त को कपड़े दिलवाने लक्ष्मी टाकिज के पास बाजार में परिचित की दुकान लेकर पहुंचा था। दुकान पर कपड़े पसंद करते समय उसने बेचैनी होने की बात कही और कुर्सी पर बैठ गया। इसके बाद टैबलेट खाकर पानी पीते ही उसकी हालत बिगड़ गई।

शैलेंद्र के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे

करीब 20 सेकंड बाद वह जमीन पर गिर पड़ा। पूरा घटनाक्रम इतनी तेजी से हुआ कि कुछ ही सेकंड में उसकी मौत हो गई। दोस्त ने दुकान के कर्मचारियों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया और स्वजन को सूचना दी। शैलेंद्र के परिवार में पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं। मामले में जांच कर रहे एसआइ रामसिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव का पीएम करवाया है। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होगा।

यह भी पढ़ें- दीवाली से पहले इंदौर की जनता को राहत... मास्टर प्लान रोड पर 31 अक्टूबर से शुरू होगा ट्रैफिक, दौड़ेंगी गाड़ियां