• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में 16 नवंबर से जुटेंगे 4 हजार कोरोना योद्धा, मांग न मानने पर घेरेंगे विधानसभा

भोपाल के नीलम पार्क में पुनर्बहाली की मांग को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन होगा। संघ का दावा है कि प्रदेशभर से करीब चार हजार कोरोना योद्धा परिवार सहित शामिल होंगे।

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 09:15:04 AM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 09:15:04 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में 16 नवंबर से जुटेंगे 4 हजार कोरोना योद्धा, मांग न मानने पर घेरेंगे विधानसभा
प्रतीकात्मक

HighLights

  1. भोपाल में 16 से 18 नवंबर तक महाआंदोलन
  2. पुनर्बहाली की मांग को लेकर तीन दिवसीय प्रदर्शन
  3. कोविड सेवा के बाद समाप्त हुईं नौकरियां का विरोध

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कोरोना काल में दो साल तक मरीजों की सेवा करने वाले मध्यप्रदेश के हजारों अस्थायी स्वास्थ्यकर्मी फिर आंदोलन तेज करने जा रहे हैं। पुनर्बहाली की मांग को लेकर 16, 17 और 18 नवंबर को भोपाल के नीलम पार्क में 3 दिवसीय महाआंदोलन होगा।

5 अक्टूबर से प्रदर्शन जारी

मध्यप्रदेश कोविड-19 आयुष चिकित्सक संघ एवं पैरामेडिकल स्टाफ का दावा है कि इसमें प्रदेशभर से करीब चार हजार कोरोना योद्धा परिवार सहित शामिल होंगे। ये कर्मचारी पांच अक्टूबर से नीलम पार्क में धरने पर हैं। हाल ही में उन्होंने अर्धनग्न प्रदर्शन किया था, जबकि महिलाओं ने पीपीई किट पहनकर विरोध जताया था।


आंदोलन में आयुष चिकित्सक, स्टाफ नर्स, एएनएम, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल हैं। इन्होंने कोविड सेंटरों, आईसीयू, सैंपलिंग और वैक्सीनेशन में काम किया था। महामारी खत्म होने के बाद उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गईं। अब वे अनुभव और सेवाकाल के आधार पर दोबारा नौकरी की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- MP Health News: प्रदेश के शहरी संजीवनी क्लीनिकों को मिले 164 नए डॉक्टर, होगा बेहतर इलाज

सरकार ने नहीं मानी मांगें

संघ का आरोप है कि कई बार ज्ञापन देने के बाद भी सरकार ने कोई ठोस लिखित आश्वासन नहीं दिया। संगठन का दावा है कि उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और हरियाणा में कोविड कर्मियों के समायोजन की दिशा में कदम उठाए गए हैं। इसी आधार पर मप्र के योद्धा भी रोजगार मांग रहे हैं।

संघ ने चेतावनी दी है कि महाआंदोलन के बाद भी निर्णय नहीं हुआ तो सात दिसंबर को विधानसभा घेराव होगा। प्रदेश संयोजक डॉ. अंकित असाटी ने कहा कि यह लड़ाई केवल नौकरी की नहीं, हजारों परिवारों के भविष्य और सम्मान की है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।