• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में 42 ब्रांड के घी अनसेफ, बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश जारी; 8 मसालों की बिक्री पर भी रोक

इंदौर, छिंदवाड़ा, धार, नर्मदापुरम, उज्जैन, दमोह, कटनी और दतिया सहित विभिन्न जिलों से नमूने लेकर जांच की गई। प्रभावित ब्रांडों के घी की खरीदारी से बचने...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 18 Oct 2026 01:12:43 PM (IST)Updated Date: Sun, 18 Oct 2026 01:12:43 PM (IST)
MP में 42 ब्रांड के घी अनसेफ, बाजार से स्टॉक वापस मंगाने के आदेश जारी; 8 मसालों की बिक्री पर भी रोक
प्रतीकात्मक, एआई से तैयार फोटो।

HighLights

  1. खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में घी के 42 ब्रांड असुरक्षित पाए गए हैं
  2. जांच में 8 मसालों के नमूने भी असुरक्षित मिले, बिक्री पर लगाई रोक
  3. उपलब्ध स्टाक को वापस मंगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है

नईदुनिया, प्रतिनिधि, भोपाल। मध्यप्रदेश में खाद्य सुरक्षा को लेकर चिंताजनक स्थिति सामने आई है। जांच में घी के 42 ब्रांड असुरक्षित पाए गए हैं। इनके बाजार में उपलब्ध स्टाक को वापस मंगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। साथ ही संबंधित ब्रांड के घी की बिक्री पर भी रोक लगा दी गई है।

इसके अलावा 8 मसालों के सैंपल भी अनसेफ मिले हैं। इन खाद्य पदार्थों का सेवन लोगों की सेहत के लिए जोखिम पैदा कर सकता है।

इन जिलों में सामने आई खामियां

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने इंदौर, छिंदवाड़ा, धार, नर्मदापुरम, उज्जैन, दमोह, कटनी और दतिया सहित विभिन्न जिलों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे थे। जांच रिपोर्ट में खामियां सामने आने के बाद कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 'क्या हम जहर खा रहे हैं? सीवेज के पानी में उगी सब्जियां और वैक्स लगे फल; भोपाल की एकमात्र राज्य लैब में माइक्रोबायोलॉजी जांच ठप

इन ब्रांड के घी से बचें

अनिक, श्रीमूल एगमार्क शुद्ध घी, वास्तु एगमार्क देशी घी, गऊसंत प्रीमियम काउ घी, गुमर प्योर काउ घी, श्री शुद्ध एगमार्क प्योर घी, सात्विक फ्रेश देसी घी, एसआरएमआई मिल्क क्रीम एगमार्क काउ घी, अमृत शुद्ध घी, नंद कृष्णा घी, मधुसूदन देशी घी, संगाथ काउ घी, ब्रजवासी काठ देशी घी, पतंजलि काउ घी, डेयरी सरस घी और जेबीएस ऑर्गी ब्रांड गाय का घी सहित अन्य प्रभावित ब्रांड की पहचान कर खरीदारी से बचें।