• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

AIIMS भोपाल में फैकल्टी पदों पर बंपर मौका; 45 सहायक प्रोफेसर की होगी भर्ती

एम्स भोपाल के विभिन्न विभागों में संविदा आधार पर सहायक प्रोफेसर के 45 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Fri, 13 Nov 2026 12:46:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 13 Nov 2026 12:46:16 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
AIIMS भोपाल में फैकल्टी पदों पर बंपर मौका; 45 सहायक प्रोफेसर की होगी भर्ती
फाइल फोटो।

HighLights

  1. संविदा आधार पर सहायक प्रोफेसर के 45 पदों पर भर्ती
  2. मासिक पारिश्रमिक बढ़ाकर 1,90,000 रुपये कर दिया है
  3. दस्तावेजों के साथ निर्धारित प्रारूप में ईमेल से आवेदन

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल ने विभिन्न विभागों में संविदा के आधार पर 45 सहायक प्रोफेसरों के पदों पर नियुक्ति निकाली है। संस्थान ने सहायक प्रोफेसर के पद पर समेकित मासिक पारिश्रमिक बढ़ाकर 1,90,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया है। साथ ही आवेदन की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है।

अलग-अलग डिपार्टमेंट में पद

एम्स भोपाल द्वारा सामान्य चिकित्सा, कॉर्डियोलॉजी, बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी, मेडिकल जेनेटिक्स तथा पीडियाट्रिक सर्जरी आदि विभागों में संविदा पर सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। अब जारी शुद्धिपत्र के अनुसार उक्त विज्ञापन के अंतर्गत आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को संस्थान की वेबसाइट पर शुद्धिपत्र प्रकाशित होने की तिथि से सात दिनों के लिए बढ़ाया गया है।


यह भी पढ़ें- रेलवे में नौकरी का शानदार मौका, स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी

ऑनलाइन होगा आवेदन

आवेदन प्राप्त होने की संशोधित अंतिम तिथि शुद्धिपत्र के वेबसाइट पर प्रकाशित होने की तिथि से सातवें दिन होगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संस्थान की वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारूप में पूर्ण रूप से भरा हुआ आवेदन पत्र, अपनी पात्रता के समर्थन में आवश्यक दस्तावेजों सहित, ई-मेल के माध्यम से विस्तारित अवधि के भीतर भेज सकते हैं। मूल विज्ञापन में उल्लिखित अन्य सभी नियम एवं शर्तें यथावत रहेंगी।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।