रेलवे में सरकारी नौकरी का शानदार मौका, स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर निकली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी
Railway Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है।
Publish Date: Sat, 07 Nov 2026 06:39:29 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Nov 2026 06:39:29 PM (IST)
रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती।HighLights
- रेलवे में स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती
- स्टेशन मास्टर पदों के लिए ग्रेजुएट करें आवेदन
- पे-लेवल 6 के तहत 35,400 रुपये बेसिक पे
अंजली तोमर, नवदुनिया, भोपाल। भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती के अंतर्गत किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।
चयनित उम्मीदवारों को सातवें वेतन आयोग के पे-लेवल-6 के अंतर्गत प्रारंभिक मूल वेतन 35,400 रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को भीतर ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा यह भर्ती विज्ञापन संख्या CEN 08/2026 के अंतर्गत आयोजित की जा रही है।
- भर्ती संस्था : रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी)
- पद का नाम : स्टेशन मास्टर
- कुल पद : 1,265
- वेतनमान : पे-लेवल 6 (7वां वेतन आयोग)
- प्रारंभिक मूल वेतन : 35,400 रुपये प्रतिमाह
- चिकित्सा मानक : A-2
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ : 27 अक्टूबर 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि : 25 नवंबर 2026
- आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 27 नवंबर 2026
- आवेदन में संशोधन की अवधि : 28 नवंबर से 7 दिसंबर 2026
- संशोधन शुल्क : 250 रुपये
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा : तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
- स्टेशन मास्टर पद के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भी निर्धारित नियमों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी के पास आवश्यक शैक्षणिक योग्यता 25 नवंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए। ऐसे अभ्यर्थी जिनका अंतिम वर्ष का परिणाम आवेदन की अंतिम तिथि तक घोषित नहीं हुआ है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
आयु सीमा
- अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष तथा अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी।
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (नान-क्रीमी लेयर) एवं अन्य पात्र श्रेणियों के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
आवेदन शुल्क
- सामान्य एवं अन्य अभ्यर्थी : 500 रुपये
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, ट्रांसजेंडर, पूर्व सैनिक, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय : 250 रुपये।
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को अधिसूचना में निर्धारित शर्तों के अनुसार आवेदन शुल्क का आंशिक अथवा पूर्ण रिफंड दिया जाएगा।
- 500 रुपये शुल्क जमा करने वाले अभ्यर्थियों को 400 रुपये तथा 250 रुपये शुल्क श्रेणी वाले अभ्यर्थियों को 250 रुपये वापस किए जाएंगे। रिफंड के लिए आधार से जुड़े बैंक खाते सहित अधिसूचना में दी गई शर्तों का पालन करना आवश्यक होगा।
श्रेणीवार 1,265 पदों का विवरण
- अनारक्षित वर्ग : 542 पद
- अनुसूचित जाति : 176 पद
- अनुसूचित जनजाति : 104 पद
- अन्य पिछड़ा वर्ग : 296 पद
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग : 147 पद
- इस भर्ती में पूर्व सैनिकों के लिए 133 क्षैतिज आरक्षण वाले पद भी शामिल हैं।
किन क्षेत्रों में सबसे अधिक पद?
उपलब्ध पदों के अनुसार मुंबई क्षेत्र में कुल 177 पद, जम्मू-श्रीनगर में 122 पद, चेन्नई में 119 पद, तिरुवनंतपुरम में 114 पद तथा प्रयागराज में कुल 112 पद निर्धारित हैं।भोपाल क्षेत्र के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेलवे में 49 तथा पश्चिम रेलवे में 13 पद हैं। इस प्रकार भोपाल के दोनों रेलवे जोन में कुल 62 पद उपलब्ध हैं।
चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी)
- कंप्यूटर आधारित अभिक्षमता परीक्षा (सीबीएटी)
- दस्तावेज सत्यापन (डीवी)
- चिकित्सा परीक्षण
- प्रारंभिक कंप्यूटर आधारित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
कंप्यूटर आधारित परीक्षा का पैटर्न
स्टेशन मास्टर भर्ती की सीबीटी परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय निर्धारित है। प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की नेगेटिव मार्किंग होगी।
विषयवार प्रश्नों का विवरण इस प्रकार
- बेसिक साइंस, गणित एवं विश्लेषणात्मक क्षमता : 60 प्रश्न
- तार्किक क्षमता एवं अंग्रेजी पठन बोध : 20 प्रश्न
- मानसिक तर्कशक्ति : 20 प्रश्न
इस प्रकार परीक्षा में कुल 100 प्रश्न एवं 100 अंक निर्धारित हैं। सामान्य जागरूकता को इस परीक्षा पैटर्न में अलग विषय के रूप में शामिल नहीं किया गया है। विस्तृत विषयों की जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक पाठ्यक्रम देखना चाहिए।
यह भी पढ़ें- ₹6500 के लिए ली जान... कूलर की किश्त न चुकाने पर पीटा, थाने में हार्ट अटैक से मौत, आरोपी भेजे गए जेल
स्टेशन मास्टर परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
प्रतियोगी परीक्षाओं की एक्सपर्ट प्राची जैन ने बताया कि परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए केवल पाठ्यक्रम पूरा करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि सही रणनीति, नियमित अभ्यास एवं समय प्रबंधन भी जरूरी है।
- पाठ्यक्रम को समझें: सबसे पहले आधिकारिक पाठ्यक्रम का अध्ययन करें और विषयों के अनुसार अपनी तैयारी की योजना बनाएं।
- विषयवार अभ्यास करें: गणित, तार्किक क्षमता, अंग्रेजी पठन बोध एवं मानसिक तर्कशक्ति के प्रश्नों का नियमित अभ्यास करें।
- कमजोर विषयों पर ध्यान दें: अभ्यास के दौरान जिन विषयों में गलतियां अधिक हो रही हैं, उन्हें चिह्नित करें और दोबारा अध्ययन करें।
- पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करें: पुराने प्रश्नपत्रों के माध्यम से परीक्षा के स्तर, प्रश्नों के स्वरूप एवं कठिनाई को समझने का प्रयास करें।
- नियमित माक टेस्ट दें: परीक्षा के निर्धारित समय के अनुसार मॉक टेस्ट हल करें, जिससे वास्तविक परीक्षा के लिए समय प्रबंधन बेहतर हो सके।
- मॉक टेस्ट का विश्लेषण करें: केवल टेस्ट देना पर्याप्त नहीं है। प्रत्येक टेस्ट के बाद गलत प्रश्नों का विश्लेषण करें और अपनी गलतियों को सुधारें।
- गति और सटीकता पर ध्यान दें: परीक्षा में 120 मिनट में 100 प्रश्न हल करने होंगे। इसलिए प्रश्नों को तेजी से हल करने के साथ-साथ उत्तरों की सटीकता बनाए रखना भी जरूरी है।
- नेगेटिव मार्किंग को ध्यान में रखें: प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे। इसलिए बिना पर्याप्त जानकारी के प्रश्नों का उत्तर देने से बचें।