MP में 491 हाईस्कूल प्रिंसिपल का हायर सेकंडरी में प्रमोशन; 15 दिन में संभालना होगा पद
पदोन्नत प्राचार्यों को आदेश जारी होने के 15 दिन के भीतर संबंधित संस्था में कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। विभाग ने अधिकारियों और प्राचार्यों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 09:35:12 AM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 09:49:22 AM (IST)
स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 491 हाईस्कूल प्राचार्यों को पदोन्नति देकर हायर सेकंडरी स्कूलों में प्राचार्य के पद पर पदस्थापना दी है। नईदुनिया।HighLights
- 491 हाईस्कूल प्राचार्यों को पदोन्नति के बाद पदस्थापना
- 15 दिन में नए पद पर देना होगा कार्यभार
- जुलाई में 557 प्राचार्यों को मिली थी पदोन्नति
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 491 हाईस्कूल प्राचार्यों को पदोन्नति देकर हायर सेकंडरी स्कूलों में प्राचार्य के पद पर पदस्थापना दी है। इस संबंध में विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। पदोन्नत प्राचार्यों को आदेश जारी होने के 15 दिन के भीतर संबंधित संस्था में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
विभाग द्वारा जुलाई में प्रदेश के 557 हाईस्कूल प्राचार्यों को हायर सेकंडरी स्कूलों के प्राचार्य पद पर पदोन्नति दी गई थी। इनमें से 56 प्राचार्यों को पदोन्नति के बाद पदस्थापना नहीं मिल सकी और वे सेवानिवृत्त हो गए। इससे कई प्राचार्य पदोन्नति का लाभ मिलने के बावजूद पदस्थापना के इंतजार में सेवानिवृत्त हो गए।
अब विभाग ने शेष 491 प्राचार्यों की पदोन्नति के बाद पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। इससे लंबे समय से पदस्थापना का इंतजार कर रहे प्राचार्यों को राहत मिली है।
15 दिन में कार्यभार संभालेंगे
विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों और प्राचार्यों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। पदोन्नत प्राचार्यों को निर्धारित अवधि में नए पद पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा। विभाग की इस पदोन्नति प्रक्रिया से हायर सेकंडरी स्कूलों में प्राचार्यों के रिक्त पदों को भरने में भी मदद मिलेगी।
वहीं पदोन्नत प्राचार्यों को नई जिम्मेदारी के साथ विद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था संभालनी होगी।