• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

चॉकलेट का लालच देकर 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई अंतिम सांस तक उम्रकैद, देने होंगे ₹6 लाख

5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य करने के मामले में विशेष पाक्सो न्यायालय ने आरोपी अजीत राय उर्फ बाबू को शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।

By anjali tomarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 09:21:38 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 09:21:38 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
चॉकलेट का लालच देकर 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई अंतिम सांस तक उम्रकैद, देने होंगे ₹6 लाख
दोषी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की कठोर सजा।

HighLights

  1. चॉकलेट का लालच देकर 5 वर्षीय बच्ची से दरिंदगी
  2. दोषी को अंतिम सांस तक उम्रकैद की कठोर सजा
  3. पॉक्सो कोर्ट ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। हबीबगंज थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य करने के मामले में विशेष पाक्सो न्यायालय ने आरोपी अजीत राय उर्फ बाबू को शेष प्राकृतिक जीवनकाल तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश कुमुदिनी पटेल की अदालत ने 14 नवंबर 2026 को फैसला सुनाते हुए पीड़िता को छह लाख रुपये प्रतिकर देने का आदेश भी दिया है।

चॉकलेट का लालच देकर ले गया था आरोपी

विशेष लोक अभियोजक दिव्या शुक्ला के अनुसार, घटना 15 अक्टूबर 2025 की है। बच्ची की मां उसे लेकर 1100 क्वार्टर स्थित हनुमान मंदिर गई थी। इस दौरान बच्ची अपनी बहन की बेटी के साथ मंदिर के पास खेल रही थी। कुछ देर बाद वह लापता मिली। परिजनों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की।


बच्ची मिलने पर उसके चेहरे पर चोट के निशान, सूजन और कपड़ों पर खून लगा मिला। बच्ची ने बताया कि एक व्यक्ति कुरकुरे और चाकलेट दिलाने का लालच देकर उसे आटो से जंगल की ओर ले गया और उसके साथ यौन हिंसा की। आरोपी ने उसे डराकर शराब और गुटखा भी खिलाया था।

डीएनए रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न धाराओं में सजा

पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 532/2025 दर्ज कर जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान अभियोजन ने डीएनए रिपोर्ट, परिस्थितिजन्य और दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए। अदालत ने आरोपी को बीएनएस की धारा 65(2) और पाक्सो एक्ट की धारा 5(एम)/6 के तहत आजीवन कारावास तथा अन्य धाराओं में भी सजा सुनाई।

यह भी पढ़ें- शराब दुकान परिसर में बैठकर पी शराब, मुंह से झाग निकलने के बाद युवक ने तोड़ा दम, दूसरा गंभीर; दुकान सील

इनमें धारा 137(2) और 87 के तहत पांच-पांच वर्ष, धारा 123 के तहत पांच वर्ष तथा धारा 115(2) के तहत एक वर्ष का सश्रम कारावास शामिल है। प्रत्येक धारा में 100 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। शासन की ओर से विशेष लोक अभियोजक दिव्या शुक्ला और नवीन श्रीवास्तव ने पैरवी की।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।