• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • सागर

शराब दुकान परिसर में बैठकर पी शराब, मुंह से झाग निकलने के बाद युवक ने तोड़ा दम, दूसरा गंभीर; दुकान सील

मोतीनगर थाना क्षेत्र के मछरयाई स्थित शराब दुकान परिसर में शनिवार शाम शराब पीने के बाद एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ शराब पीने वाला दूसरा व्यक्ति गंभीर हालत में मिला।

By Vishnu soniEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 14 Nov 2026 09:08:15 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Nov 2026 09:08:15 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
शराब दुकान परिसर में बैठकर पी शराब, मुंह से झाग निकलने के बाद युवक ने तोड़ा दम, दूसरा गंभीर; दुकान सील
जिला अस्पताल में भर्ती कमलेश सोनी।

HighLights

  1. मछरयाई में शराब पीने से युवक की हुई मौत
  2. एक अन्य युवक की भी बिगड़ी तबीयत, गंभीर
  3. पुलिस ने दुकान सील कर गद्दीदार को पकड़ा

नवदुनिया प्रतिनिधि, सागर। मोतीनगर थाना क्षेत्र के मछरयाई स्थित शराब दुकान परिसर में शनिवार शाम शराब पीने के बाद एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसके साथ शराब पीने वाला दूसरा व्यक्ति गंभीर हालत में मिला। उसे प्राथमिक उपचार के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने शराब दुकान को सील कर दिया है और दुकान के गद्दीदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मुंह से झाग निकलता मिला विष्णु, पास में अचेत मिला कमलेश

जानकारी के अनुसार मछरयाई निवासी 35 वर्षीय विष्णु पिता राजाराम खटीक शनिवार शाम करीब 5:30 बजे शराब दुकान परिसर में गंभीर अवस्था में मिला। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। वहीं, उसके पास ही पुरब्याऊ स्थित जनता स्कूल क्षेत्र का निवासी कमलेश सोनी अचेत अवस्था में मिला।


बताया जा रहा है कि दोनों ने साथ बैठकर शराब पी थी। सूचना मिलने पर दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टरों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। कमलेश की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद बीएमसी रेफर कर दिया गया। वह फिलहाल अचेत अवस्था में है।

स्वजन ने बताई घटना की जानकारी

कमलेश की पत्नी राखी सोनी ने बताया कि दोपहर में कमलेश घर पर विवाद करने के बाद निकला था। इसके बाद वह शराब दुकान तक कैसे पहुंचा और वहां क्या हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। मृतक विष्णु के भाई पप्पू ने बताया कि बाजार में किसी व्यक्ति ने उन्हें भाई की मौत की सूचना दी थी। विष्णु अविवाहित था और शराब पीने का आदी था।

पुलिस ने दुकान सील की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे

घटना की जानकारी मिलने पर सीएसपी ललित कश्यप, मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत और कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंघल जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं।

शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस शराब दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाल रही है। पुलिस ने वहां मिली शराब की खाली बोलतों को भी जब्त कर लिया है।

यह भी पढ़ें- 3 करोड़ का सोना, ₹26 लाख कैश, जमीन के 28 दस्तावेज... एमपी में 7.60 करोड़ की संपत्ति का मालिक SDO

शराब पीने के बाद एक और युवक की बिगड़ी तबीयत

इसी बीच शनिवार शाम करीब सात बजे शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने पर एक अन्य युवक भी जिला अस्पताल पहुंचा। छतरपुर जिले के बकस्वाहा निवासी 36 वर्षीय दीप सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। इसी तनाव में उसने स्टेशन पथरिया स्थित शराब दुकान से लाल मसाला शराब पी थी।

इसके बाद दोपहर से उसे घबराहट और आंखों में जलन होने लगी। वह पहले पथरिया की एक क्लीनिक पहुंचा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भी आराम नहीं मिला तो सागर जिला अस्पताल आ गया। दीप सिंह स्टेशन पथरिया के पास स्थित सीमेंट फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड है। उसे बीपी की शिकायत भी है। फिलहाल उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सीएसपी ने उससे भी पूछताछ की है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।