MP में MBBS की 520 सीटें बढ़ीं: NEET UG काउंसलिंग में मिलेगा फायदा, अब 6120 सीटों पर हो सकेगा दाखिला
मेडिकल काउंसिल ने चालू सत्र में एमबीबीएस की सीटों में बड़ी बढ़ोतरी की है। अभी जारी 2026-27 की एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स के अनुसार प्रदेश में 520 सीटें बढ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 06:46:46 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 07:10:02 PM (IST)
प्रतीकात्मक फोटो।HighLights
- मध्यप्रदेश में 520 एमबीबीएस सीटें बढ़ाई गईं
- प्रदेश में कुल एमबीबीएस सीटें बढ़कर 6120 हो गई हैं
- 3020 सरकारी और 3100 निजी कॉलेजों की सीटें हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्यप्रदेश में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों के लिए इस साल अवसर बढ़ रहे हैं। मेडिकल काउंसिल ने चालू सत्र में एमबीबीएस की सीटों में बड़ी बढ़ोतरी की है।
अभी जारी 2026-27 की एमबीबीएस सीट मैट्रिक्स के अनुसार प्रदेश में 520 सीटें बढ़ाई गई हैं। अब प्रदेश में एमबीबीएस की कुल सीटों की संख्या बढ़कर 6120 हो गई है।
सीटों में हुई कुल वृद्धि में सरकारी मेडिकल कॉलेजों की तुलना में निजी कॉलेजों का हिस्सा अधिक है। जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार मध्यप्रदेश में 34 मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। इनमें 20 सरकारी और 14 निजी मेडिकल कॉलेज हैं।
निजी और मेडिकल काॅलेजों में बढ़ी सीटें
सरकारी कॉलेजों में पहले से एमबीबीएस की 2900 सीटें थीं, जिनमें 120 सीटें बढ़ाकर 3020 कर दी गई हैं। वहीं निजी में सीटों की संख्या 2700 से बढ़ाकर 3100 कर दी गई हैं।
यहां 400 सीटों की बड़ी वृद्धि हुई है। यानी नई बढ़ी सीटों में करीब 77 प्रतिशत हिस्सेदारी निजी कॉलेजों की है। सरकारी कॉलेजों में बढ़ोतरी करीब 23 प्रतिशत है। इससे नीट यूजी के जरिए एमबीबीएस में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए सीटों का दायरा बढ़ा है।
इसी काउंसलिंग में आवंटित होंगी सीटें
बढ़ी हुई सीटें नीट यूजी 2026 की काउंसलिंग में शामिल होंगी। विद्यार्थियों को अब प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए पहले की तुलना में अधिक सीटों पर विकल्प मिलेंगे। हालांकि कॉलेजवार सीट, श्रेणीवार आरक्षण और प्रवेश की वास्तविक उपलब्धता काउंसलिंग की अंतिम सीट मैट्रिक्स के अनुसार तय होगी।
प्रदेश में बढ़ी 520 सीटों का ब्योरा
-सरकारी मेडिकल कॉलेज : 20
-सरकारी सीटें : 2900 से बढ़कर 3020
-सरकारी सीटों में वृद्धि : 120
-निजी मेडिकल कॉलेज : 14
-निजी सीटें : 2700 से बढ़कर 3100
-निजी सीटों में वृद्धि : 400
-कुल मेडिकल कॉलेज : 34
कुल एमबीबीएस सीटें : 6120
कुल बढ़ी सीटें : 520
मेडिकल सीटों की संख्या बढ़ाने के साथ मेडिकल शिक्षा की गुणवत्ता पर भी समान रूप से ध्यान देना जरूरी है। केवल सीटें बढ़ाने से चिकित्सा शिक्षा का उद्देश्य पूरा नहीं होगा। मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त और गुणवत्तापूर्ण क्लासरूम, छात्रावास, प्रयोगशालाएं, लाइब्रेरी और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होना भी जरूरी है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और प्रशिक्षण की सुविधा मिले, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।- डॉ. राकेश मालवीय, अध्यक्ष प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन।