केंद्र ने बढ़ाया 3% महंगाई भत्ता, MP के 7 लाख कर्मचारियों और 4 लाख पेंशनरों को बड़ी राहत की दरकार
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ और पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से केंद्र की घोषित तिथि से ही बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और राहत देने की मांग की है।
Publish Date: Thu, 29 Oct 2026 10:06:08 AM (IST)Updated Date: Thu, 29 Oct 2026 10:06:08 AM (IST)
प्रदेश के करीब 7 लाख कर्मचारियों और 4 लाख से अधिक पेंशनरों को फिलहाल 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता और राहत मिल रही है। एआई से तैयार फोटो।HighLights
- केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के डीए में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की है
- MP के कर्मचारियों को मिल रही 58% की दर से महंगाई भत्ता और राहत
- कर्मचारियों ने बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और राहत देने की मांग की है
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। भारत सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनरों की महंगाई राहत तीन प्रतिशत बढ़ाकर 63 प्रतिशत कर दी है। वहीं, प्रदेश के 7 लाख कर्मचारियों और चार लाख से अधिक पेंशनरों को अभी 58 प्रतिशत की दर से भत्ता और राहत मिल रही है।
तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ और पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदेश में भी केंद्र की घोषित तिथि से महंगाई भत्ता और राहत राशि बढ़ाने की मांग की है।
जुलाई से प्रभावी है वृद्धि
संघ के प्रदेश महामंत्री उमाशंकर तिवारी और एसोसिएशन के अध्यक्ष आमोद सक्सेना ने कहा कि भारत सरकार ने जनवरी 2026 से महंगाई भत्ता और राहत में दो प्रतिशत वृद्धि की थी। अब जुलाई से फिर तीन प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है।
उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मांग की कि प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र द्वारा घोषित तिथि से ही बढ़े हुए भत्ते और राहत का लाभ दिया जाए।