श्रीलंका में सैर-सपाटे के नाम पर ठगे 7.74 लाख, भरोसे में एयरपोर्ट पहुंचे तो खुला राज
भोपाल में श्रीलंका टूर बुकिंग के नाम पर ट्रैवल एजेंट ने मार्केटिंग कर्मी से 7.74 लाख रुपये ठग लिए। एयरपोर्ट पर टिकट फर्जी निकले। मिसरोद पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
Publish Date: Tue, 24 Nov 2026 12:35:17 PM (IST)Updated Date: Tue, 24 Nov 2026 12:35:17 PM (IST)
श्रीलंका में सैर-सपाटे के नाम पर ठगे 7.74 लाख। (एआई जनरेटेड)HighLights
- श्रीलंका टूर के नाम पर 7.74 लाख रुपये की ठगी।
- ट्रैवल एजेंट महेंद्र सिंह ने व्हाट्सएप पर भेजे फर्जी टिकट।
- परिवार संग एयरपोर्ट पहुंचने पर खुला फर्जी टिकटों का राज।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: परिवार और दोस्तों के साथ विदेश घूमने का सपना एक ट्रैवल एजेंट की धोखाधड़ी के कारण अधूरा रह गया। श्रीलंका टूर की फ्लाइट और होटल बुकिंग कराने के नाम पर एक व्यक्ति से 7.74 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। आरोपित ने रकम लेने के बाद वाट्सएप पर फ्लाइट टिकट और होटल के वाउचर भी भेजे, ताकि फरियादी को बुकिंग का भरोसा बना रहे।
परिवार के साथ एयरपोर्ट पहुंचकर जब टिकट दिखाए तो फर्जी निकले। इसके बाद आरोपित को फोन लगाया, लेकिन उसका मोबाइल बंद मिला। मिसरोद पुलिस ने जांच के बाद आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
वाट्सएप पर भेजे थे फर्जी टिकट और होटल वाउचर
- पुलिस के अनुसार श्रीराम नोकजा (49), पिता सीताराम, रुचि लाइफ जाटखेड़ी में रहते हैं। वह एक निजी कंपनी में मार्केटिंग का काम करते हैं। मार्च 2026 में उनकी फोन पर टूर एंड हालिडे पैकेज कंपनी के महेंद्र सिंह नाम के युवक से बात हुई थी। श्रीराम ने अपने परिवार और दोस्त शिवम द्विवेदी के परिवार के साथ श्रीलंका घूमने की योजना बनाई थी।
- महेंद्र ने फ्लाइट टिकट, होटल और टूर बुकिंग कराने का भरोसा दिलाया। उसकी बातों में आकर श्रीराम ने 3 जून 2026 को अपने बैंक खाते से 7 लाख 74 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। रकम मिलते ही महेंद्र ने वाट्सएप पर टिकट और होटल वाउचर भेज दिए।