• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

टेलीग्राम जॉब ऑफर के नाम पर 7.78 लाख की ठगी, दोस्तों और परिजनों के खातों से ठगों ने ट्रांसफर कराए रुपये

टेलीग्राम पर निवेश कर रोजाना मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक युवक और उसके दोस्तों से 7.78 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है।

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 07:04:11 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 07:04:11 PM (IST)
टेलीग्राम जॉब ऑफर के नाम पर 7.78 लाख की ठगी, दोस्तों और परिजनों के खातों से ठगों ने ट्रांसफर कराए रुपये
जॉब ऑफर के नाम पर 7.78 लाख की साइबर ठगी।

HighLights

  1. भोपाल के बागसेवनिया में साइबर ठगों का आतंक
  2. 3 अलग-अलग वारदातों में 9 लाख से अधिक उड़ाए
  3. टेलीग्राम ट्रेडिंग से लेकर फोन हैकिंग तक, केस दर्ज

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। टेलीग्राम पर निवेश कर रोजाना मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक युवक और उसके दोस्तों से 7.78 लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। बागसेवनिया निवासी 26 वर्षीय विष्णु शुक्ला को 6 दिसंबर 2025 को टेलीग्राम पर जॉब ऑफर का संदेश मिला। उसे "सिक्स टास्क ग्रुप एन396" नामक ग्रुप में जोड़कर ट्रेडिंग के नाम पर पैसा निवेश करने के लिए कहा गया।

इसके बाद उसने अपने अलावा दोस्तों हर्ष विश्वकर्मा, पिंटू पंडित, उसकी मां बसंती देवी और शुभम चौकसे के बैंक खातों से भी अलग-अलग तारीखों में कई यूपीआई और बैंक ट्रांजेक्शन किए। आरोपितों ने अधिक मुनाफे का झांसा देकर कुल 7,78,500 रुपये हड़प लिए। रकम वापस नहीं मिलने पर पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ट्रांजेक्शन और संबंधित बैंक खातों की जांच कर रही है।


फोन हैक कर महिला के खाते से 50 हजार उड़ाए

बागसेवनिया क्षेत्र की एक महिला के मोबाइल फोन को हैक कर उनके बैंक खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है। साकेत नगर में रहने वालीं रीना कचेर ने शिकायत में बताया कि 31 जुलाई 2026 को अचानक उनका फोन हैक हो गया था और उनके बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से उनकी जानकारी और अनुमति के बिना छह अलग-अलग ट्रांजेक्शन किए गए।

इनमें 10-10 हजार रुपये के चार और 5-5 हजार रुपये के दो ट्रांजेक्शन शामिल हैं। कुल 50 हजार रुपये खाते से निकल गए। पीड़िता का कहना है कि उसने कोई ट्रांजेक्शन नहीं किया और न ही किसी को ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी दी। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर उसने साइबर थाने में शिकायत की। पुलिस ट्रांजेक्शन आईडी के आधार पर आरोपितों की तलाश कर रही है।

मोबाइल अपडेट होते ही हैक हुआ फोन, खाते से 82 हजार पार

मोबाइल अपडेट के दौरान फोन हैक कर साइबर ठगों ने बागसेवनिया में रहने वाले एक युवक के बैंक खाते से 82 हजार रुपये निकाल लिए। बागसेवनिया थाना पुलिस के अनुसार आशीष पवार (37) निवासी आदर्श नगर ने शिकायत में बताया कि 31 जुलाई को दोपहर करीब 3:30 बजे उनका मोबाइल अचानक अपडेट होने लगा।

यह भी पढ़ें- भोपाल में न्यू मार्केट के ज्वेलर से 1.20 लाख की साइबर ठगी, कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठग ने लिया OTP

करीब 20 मिनट तक फोन न बंद हो रहा था और न ही कोई अन्य काम कर रहा था। बाद में फोन पूरी तरह फॉर्मेट मिला। आवश्यक ऐप दोबारा डाउनलोड करने के बाद जब उन्होंने फोनपे से बैलेंस चेक किया तो आईडीबीआई बैंक खाते से 82 हजार रुपये गायब थे।

जांच में पता चला कि उसी दौरान एक ट्रांजेक्शन के जरिए पूरी राशि दूसरे खाते में भेज दी गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ट्रांजेक्शन के तकनीकी पहलुओं और साइबर ठगों की तलाश कर रही है।