• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में न्यू मार्केट के ज्वेलर से 1.20 लाख की साइबर ठगी, कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठग ने लिया OTP

क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर साइबर ठगों ने न्यू मार्केट के एक ज्वेलर से 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामला सामने आने पर पीड़ित ने साइबर थान...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 04 Aug 2026 06:51:53 PM (IST)Updated Date: Tue, 04 Aug 2026 06:51:53 PM (IST)
भोपाल में न्यू मार्केट के ज्वेलर से 1.20 लाख की साइबर ठगी, कार्ड लिमिट बढ़ाने के नाम पर ठग ने लिया OTP
भोपाल में न्यू मार्केट के ज्वेलर से 1.20 लाख की साइबर ठगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के नाम पर साइबर ठगों ने न्यू मार्केट के एक ज्वेलर से 1.20 लाख रुपये की ठगी कर ली। मामला सामने आने पर पीड़ित ने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बैंक अधिकारी बनकर ठग ने लिया ओटीपी, खाते से उड़े 1.20 लाख रुपये

पुलिस के अनुसार एकांश अग्रवाल, निवासी शास्त्री नगर, न्यू मार्केट में ज्वेलरी का कारोबार करते हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले अपने एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए बैंक से संपर्क किया था। इसके दो दिन बाद, 31 जुलाई को उन्हें एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक का अधिकारी बताते हुए क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने की प्रक्रिया समझाई।


ओटीपी साझा करते ही हुआ ट्रांजैक्शन: कार्ड ब्लॉक कर थाने पहुंचे पीड़ित

बातचीत के दौरान उसने सत्यापन के नाम पर ओटीपी भी मांग लिया। ओटीपी साझा करते ही उनके क्रेडिट कार्ड से 1.20 लाख रुपये का ट्रांजैक्शन हो गया। रकम कटने का मैसेज मिलने पर उन्हें ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने तुरंत बैंक से कार्ड ब्लॉक कराया और साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ट्रांजैक्शन और कॉल डिटेल के आधार पर आरोपित की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें- झाबुआ में सूने मकान पर हथियारबंद बदमाशों का धावा, नकदी और जेवरात पार, CCTV में कैद घटना