• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

दिवाली-छठ पर भोपाल मंडल से चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें; देखें दानापुर, गोरखपुर व रीवा का पूरा टाइम-टेबल

रानी कमलापति-दानापुर, सुल्तानपुर-मुंबई, वाराणसी-मुंबई, रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर, अजमेर-रांची, जोधपुर-चेन्नई और पुणे-गोरखपुर समेत रूट पर स्पेशल ट्रेनें चले...और पढ़ें

By anjali tomarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 19 Sep 2026 08:52:46 PM (IST)Updated Date: Sat, 19 Sep 2026 08:52:46 PM (IST)
दिवाली-छठ पर भोपाल मंडल से चलेंगी 7 स्पेशल ट्रेनें; देखें दानापुर, गोरखपुर व रीवा का पूरा टाइम-टेबल
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. भोपाल मंडल से त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें
  2. रानी कमलापति, भोपाल, बीना, इटारसी और गुना से मिलेंगी
  3. यूपी, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र और साउथ के यात्रियों को राहत

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों का इंतजाम किया है। भोपाल मंडल से गुजरने वाले अलग-अलग रूट पर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त विकल्प मिलेंगे।

रानी कमलापति, भोपाल, बीना, इटारसी और गुना जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर ये ट्रेनें अक्टूबर से नवंबर तक अलग-अलग तारीखों में चलेंगी। इनमें साप्ताहिक, द्वि-साप्ताहिक और दैनिक स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं।

ट्रेनों का ये रहेगा टाइम टेबल

रानी कमलापति-दानापुर के बीच 22 सेवाएं

गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल 12 अक्टूबर से 16 नवंबर तक सोमवार-शुक्रवार चलेगी। वापसी में 01668 दानापुर-रानी कमलापति 13 अक्टूबर से 17 नवंबर तक मंगलवार-शनिवार चलेगी। दोनों दिशाओं में 11-11 फेरे होंगे। ट्रेन नर्मदापुरम, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, डीडीयू, बक्सर और आरा सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।


सुल्तानपुर-मुंबई के बीच 4-4 फेरे

गाड़ी संख्या 04212 सुल्तानपुर–लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार चलेगी। वापसी में 04211 प्रत्येक गुरुवार को 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलेगी।

दोनों दिशाओं में 4-4 फेरे होंगे। ट्रेन बीना, रानी कमलापति और इटारसी होकर चलेगी। सुल्तानपुर से बीना शाम 5:30, रानी कमलापति रात 8:10 और इटारसी 9:40 बजे पहुंचेगी।

वाराणसी-मुंबई स्पेशल भी चलेगी

गाड़ी संख्या 04226 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस प्रत्येक गुरुवार को 22 अक्टूबर से 12 नवंबर तक चलेगी। वापसी में 04225 प्रत्येक शुक्रवार को 23 अक्टूबर से 13 नवंबर तक संचालित होगी। दोनों दिशाओं में 4-4 फेरे होंगे।

ट्रेन बीना, रानी कमलापति और इटारसी होकर चलेगी। वाराणसी से चलकर बीना शाम 5:30 बजे, रानी कमलापति 8:10 बजे और इटारसी 9:40 बजे पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल मंडल की ट्रेनों में बदलाव: 25 सितंबर तक ललितपुर में 5 मिनट रुकेगी अमृतसर-सीएसएमटी एक्सप्रेस

रीवा-डॉ. अंबेडकर नगर के बीच 12 सेवाएं

गाड़ी संख्या 01710 रीवा-डा. अंबेडकर नगर प्रत्येक शनिवार को 10 अक्टूबर से 14 नवंबर तक चलेगी। वापसी में 01709 डा. अंबेडकर नगर-रीवा प्रत्येक रविवार को 11 अक्टूबर से 15 नवंबर तक चलेगी। दोनों दिशाओं में 6-6 फेरे होंगे।

यह ट्रेन इटारसी, नर्मदापुरम, रानी कमलापति, संत हिरदारामनगर, सीहोर, शुजालपुर, मक्सी और देवास समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी।

रानी कमलापति-रीवा के बीच 8 सेवाएं

गाड़ी संख्या 02191 रानी कमलापति–रीवा और 02192 रीवा–रानी कमलापति के 4-4 फेरे होंगे। ट्रेन 17, 24 अक्टूबर तथा 7 और 14 नवंबर को चलेगी। रानी कमलापति से यह रात 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी।

वापसी में रीवा से दोपहर 12:30 बजे चलकर रात 9:15 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। ट्रेन विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर और सतना पर रुकेगी।

अजमेर-रांची के बीच 18 फेरे

गाड़ी संख्या 09619 अजमेर–रांची प्रत्येक शुक्रवार को 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक और 09620 रांची–अजमेर प्रत्येक रविवार को 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी। दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे होंगे।

यह ट्रेन भोपाल मंडल के गुना स्टेशन से होकर जाएगी। अजमेर से गुना सुबह 9:10 बजे और वापसी में रांची से गुना अगले दिन सुबह 7:25 बजे पहुंचेगी।

जोधपुर-चेन्नई के बीच 18 फेरे

गाड़ी संख्या 04815 जोधपुर–चेन्नई प्रत्येक शनिवार को 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। वापसी में 04816 चेन्नई–जोधपुर प्रत्येक मंगलवार को 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक संचालित होगी।

दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे होंगे। ट्रेन गुना, बीना, भोपाल और इटारसी होकर जाएगी। जोधपुर से गुना सुबह 9:25 बजे, बीना 11:45 बजे, भोपाल 3 बजे और इटारसी 5:10 बजे पहुंचेगी।

पुणे-गोरखपुर दैनिक स्पेशल

गाड़ी संख्या 01415/01416 पुणे–गोरखपुर–पुणे का संचालन पुणे से 9 अक्टूबर से 21 नवंबर और गोरखपुर से 10 अक्टूबर से 22 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। इस ट्रेन के कुल 44 फेरे होंगे। यह भी भोपाल मंडल होकर संचालित होगी।