• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP के 8 IAS को मिली नई जिम्मेदारी, सभी को जनजातीय जिलों में मिली पोस्टिंग, देखें कौन कहां हुआ पदस्थ

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार को जारी आदेश में 8 अधिकारियों को सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sun, 26 Apr 2026 05:06:55 PM (IST)Updated Date: Sun, 26 Apr 2026 05:06:55 PM (IST)
MP के 8 IAS को मिली नई जिम्मेदारी, सभी को जनजातीय जिलों में मिली पोस्टिंग, देखें कौन कहां हुआ पदस्थ
मध्य प्रदेश के 8 जिलों को मिले नए सहायक कलेक्टर।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश के 8 जिलों को मिले नए सहायक कलेक्टर
  2. IAS अधिकारियों की जनजातीय जिलों में पदस्थापना
  3. प्रदेश सरकार ने झाबुआ से मंडला तक किया नवाचार

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। राज्य सरकार ने वर्ष 2025 के बैच के आठ परिवीक्षाधीन अधिकारियों की पदस्थापना में नवाचार किया है। सभी को ट्राइबल जिलों में सहायक कलेक्टर बनाया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शनिवार को जारी आदेश में 8 अधिकारियों को सहायक कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है।

2025 बैच के इन अधिकारियों की हुई पदस्थापना

सहायक जिलाधिकारी के रूप में पदस्थ 2025 बैच के अधिकारियों में इनका नाम शामिल है.

  • आयुषी बंसल (झाबुआ)
  • आशी शर्मा (धार)
  • माधव अग्रवाल (बड़वानी)
  • सोम्या मिश्रा (सिंगरौली)
  • श्लोक वैकर (कटनी)
  • शिल्पा चौहान (खंडवा)
  • खोत पुष्पराज नानासाहेब (बैतूल)
  • शैलेंद्र चौधरी (मंडला)

यह भी पढ़ें- MP में 1.21 लाख छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप के पैसे, 75% से ज्यादा अंक वालों की होगी चांदी

जनजातीय परिवेश और जमीनी चुनौतियों को समझने की पहल

इन जिलों में पदस्थापना के पीछे शासन का तर्क है कि यहां कार्य करते हुए अधिकारी स्थानीय परिस्थितियों, जनजातीय समुदायों की आवश्यकताओं और ग्रामीण विकास की चुनौतियों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई इस पहल से युवा अधिकारियों में संवेदनशीलता, कार्यकुशलता और जनसेवा की भावना का विकास पहले दिन से ही होगा।