भोपाल में 8 साल की मासूम से छेड़छाड़, विरोध पर मां को पीटा; आरोपी गिरफ्तार
महिला के काम पर जाने के दौरान आरोपित बच्ची के साथ अश्लील हरकत करता था। बच्ची की शिकायत पर मां ने जब आरोपित को टोका तो उसने मारपीट की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
Publish Date: Thu, 26 Nov 2026 09:11:35 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Nov 2026 09:11:35 AM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- मां के बाहर जाते ही करता था अश्लील हरकत
- विरोध करने पर आरोपित ने महिला का पीटा
- पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गांधी नगर क्षेत्र में आठ साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बच्ची की मां घरों में काम करने जाती थी, इसी दौरान घर में रह रहा उसका परिचित बच्ची के साथ गलत हरकत करता था।
बच्ची ने हिम्मत जुटाकर मां को घटना बताई तो महिला ने आरोपित से विरोध जताया। इस पर आरोपित ने महिला के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद मां बेटी को लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
जिस घर में पनाह मिली, वहीं हरकत की
पुलिस के अनुसार बच्ची के पिता बचपन में ही मां-बेटी को छोड़कर चले गए थे। इसके बाद से दोनों गांधी नगर में महिला के मामा के घर रह रही हैं, जिन्हें बच्ची नाना कहकर बुलाती है। महिला घरों में काम कर परिवार का खर्च चलाती है। करीब 15 दिन पहले आष्टा निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र ठाकुर काम की तलाश में भोपाल आया था। महिला से परिचित होने के कारण वह उसके घर में रहने लगा।
मां के जाते ही करता था छेड़छाड़
महिला के काम पर जाने के दौरान आरोपित बच्ची के साथ अश्लील हरकत करता था। बच्ची की शिकायत पर मां ने जब आरोपित को टोका तो उसने मारपीट की। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।