भोपाल के बैरागढ़ में पति ने पत्नी के चेहरे पर ब्लेड से किए कई वार, चरित्र पर करता था शंका
बैरागढ़ क्षेत्र में बुधवार को पति-पत्नी के बीच विवाद के दौरान आरोपी ने ब्लेड से पत्नी के चेहरे पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
Publish Date: Thu, 26 Nov 2026 08:31:55 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Nov 2026 08:46:22 AM (IST)
प्रतीकात्मक, एआई से तैयार फोटो।HighLights
- चरित्र पर संदेह को लेकर पति-पत्नी के बीच चल रहा था विवाद
- कहासुनी बढ़ने पर ब्लेड से पत्नी के चेहरे पर किए कई वार
- गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती,आरोपी गिरफ्तार
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बैरागढ़ क्षेत्र में चरित्र पर संदेह को लेकर पति ने पत्नी पर ब्लेड से हमला कर दिया। चेहरे पर कई वार होने से महिला लहूलुहान हो गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बैरागढ़ पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी पर शक के चलते विवाद
पुलिस के अनुसार दंपती बैरागढ़ क्षेत्र में रहते हैं। पति निजी काम करता है और पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। दोनों के बीच पहले से विवाद चल रहा था।
ब्लेड से बिगाड़ा चेहरा
बुधवार को इसी बात को लेकर फिर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर पति ने ब्लेड निकालकर पत्नी के चेहरे पर कई वार कर दिए।
हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।