• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत: 80 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम, दर्ज हुए 65 पॉजिटिव केस; अलर्ट जारी

भोपाल के ओल्ड मीनाल रेसीडेंसी निवासी 80 वर्षीय राम सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। उन्हें एच1एन1 संक्रमण के साथ गंभीर रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस और एक्यूट ...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 12 Sep 2026 10:11:29 PM (IST)Updated Date: Sat, 12 Sep 2026 10:11:29 PM (IST)
भोपाल में स्वाइन फ्लू से पहली मौत: 80 वर्षीय बुजुर्ग ने तोड़ा दम, दर्ज हुए 65 पॉजिटिव केस; अलर्ट जारी
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. भोपाल में एच1एन1 संक्रमण स्वाइन फ्लू से पहली मौत
  2. 80 वर्षीय राम सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
  3. 232 संदिग्ध सैंपलों की जांच में 65 मरीज पॉजिटिव मिले

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर में स्वाइन फ्लू स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। सितंबर महीने की शुरुआत में ही इसके मामलों में अचानक भारी उछाल दर्ज किया गया है।

शहर के ओल्ड मीनाल रेसीडेंसी निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग राम सिंह की स्वाइन फ्लू के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई, जो इस सीजन में भोपाल में स्वाइन फ्लू से हुई पहली मौत है।

एच1एन1 संक्रमण के संक्रमण से था पीड़ित

भोपाल स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक बुजुर्ग को इन्फ्लूएंजा ए (एच1एन1) संक्रमण के चलते गंभीर रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम और एक्यूट रेस्पिरेटरी फेलियर हुआ था, जबकि वे पहले से ही हृदय रोग, उच्च रक्तचाप और टाइप-2 डायबिटीज जैसी बीमारियों से पीड़ित थे।

भोपाल में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 232 संदिग्ध सैंपलों की जांच की जा चुकी है, जिसमें से अकेले सितंबर महीने में ही 43 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं एक जनवरी 2026 से लेकर अब तक शहर में कुल 65 स्वाइन फ्लू के मरीज दर्ज किए जा चुके हैं।


यह भी पढ़ें- आयुष्मान भारत डिजिटल हेल्थ मिशन में पिछड़ा एमपी, 5 लाख में से केवल 19 हजार हेल्थ केयर प्रोफेशनल्स का हुआ पंजीयन

प्रदेशभर से आ रहे मामले

हाल ही में जांच में आए मरीजों में सूरज नगर (भदभदा रोड) निवासी 70 वर्षीय राकेश अग्रवाल और गाडरवारा (नरसिंहपुर) निवासी 66 वर्षीय गोविंद दास शामिल हैं, जिनका फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।

वहीं शालिमार पार्क (कोलार रोड) की 13 वर्षीय सृष्टि गर्ग, पटेल नगर (मंडीदीप) के 41 वर्षीय संदीप शर्मा और एम्राल्ड पार्क सिटी निवासी 40 वर्षीय पीयूष त्रिवेदी की सेहत में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से अलर्ट है। सभी प्रमुख अस्पतालों में बेड और आवश्यक दवाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। मौसमी बदलाव के कारण इन्फ्लूएंजा का प्रभाव बढ़ा है। नागरिकों से अपील है कि सर्दी, खांसी, तेज बुखार या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं। गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज और बुजुर्ग भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। - डॉ. मनीष शर्मा, सीएमएचओ, भोपाल