• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

बड़े तालाब में फैला 8 हजार लीटर सोयाबीन ऑयल, गाढ़ी परत से जलीय जीवन पर मंडराया संकट, एक्सपर्ट्स अलर्ट

भोपाल के कोहेफिजा चौराहे के पास अनियंत्रित टैंकर पलटने से हजारों लीटर सोयाबीन तेल सड़क पर बह गया था, जो अब बड़े तालाब तक जा पहुंचा है। इससे किनारे के ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Fri, 02 Oct 2026 01:54:02 PM (IST)Updated Date: Fri, 02 Oct 2026 01:58:26 PM (IST)
बड़े तालाब में फैला 8 हजार लीटर सोयाबीन ऑयल, गाढ़ी परत से जलीय जीवन पर मंडराया संकट, एक्सपर्ट्स अलर्ट
बड़े तालाब में फैला 8 हजार लीटर सोयाबीन ऑयल (फाइल फोटो)

HighLights

  1. भोपाल के बड़े तालाब पर संकट मंडरा रहा है
  2. वीआईपी रोड हादसे के बाद जलकुंभी पर जमा रसायन
  3. जलीय जीवों की सांसों पर आफत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड पर कोहेफिजा चौराहे के पास मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात एक अनियंत्रित टैंकर पलटने से हजारों लीटर सोयाबीन तेल सड़क पर बह गया था। हादसे के बाद यह तेल बहते हुए नाले के रास्ते शहर की जीवनरेखा कहे जाने वाले बड़े तालाब (Upper Lake) तक जा पहुंचा है। तालाब के बड़े हिस्से में अब इस खाद्य तेल का प्रसार लगभग डेढ़ एकड़ से अधिक क्षेत्र में हो चुका है।

किनारे के जल-क्षेत्र और वहां उगी जलकुंभी पर तेल की एक मोटी और चिपचिपी परत जम गई है। इससे पहले भी इस घटना से जुड़े विवरण सामने आए थे, जिसमें लगभग 8 हजार लीटर तेल बहने और नाले के जरिए तालाब तक पहुंचने का खुलासा हुआ था।


दूषित पानी और पर्यावरण संतुलन को खतरा

पानी की ऊपरी सतह पर तेल जमा हो जाने के कारण हवा और सूर्य की किरणें सीधे पानी के भीतर प्रवेश नहीं कर पा रही हैं। इसके चलते जलीय वनस्पतियों में फोटोसिंथेसिस (प्रकाश संश्लेषण) बाधित हो रही है, जिससे पानी में घुले प्राकृतिक ऑक्सीजन का संतुलन बिगड़ने का गंभीर खतरा है।

सीवेज के मिश्रण से बदबू की आशंका

जिस जगह तेल का फैलाव हुआ है, वहां नाले का सीवेज और अन्य दूषित तत्व भी मिलते हैं। इससे क्षेत्र में पानी की शुद्धता खराब होने और तेज दुर्गंध फैलने का जोखिम बढ़ गया है। हालांकि, जलीय जीवों पर इसके सटीक प्रभाव का पता पानी के वैज्ञानिक नमूनों की जांच के बाद ही चलेगा।

यह भी पढ़ें- भोपाल को बाढ़ से बचाने खोले भदभदा के गेट, मुनारों से आगे पहुंचा पानी; NGT के निर्देश पर ड्रोन से बड़े तालाब का सर्वे

विशेषज्ञ की राय

तालाब के प्राकृतिक तंत्र में तेल का मिलना वहां के जलीय जीवन के लिए एक चिंताजनक स्थिति है। सतह पर जमा यह परत पौधों की प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया को रोकती है, जिससे पानी में ऑक्सीजन का स्तर गिर सकता है। डॉ शीतल शर्मा, टाउन प्लानर (बड़ा तालाब विशेषज्ञ)।