• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में पटाखे से 14 साल के बच्चे की फटी आंख, बारूद अंदर तक घुसा, हमीदिया में एक घंटे चला ऑपरेशन

पटाखे के विस्फोट से उसकी आंख की बाहरी सफेद परत यानी स्क्लेरा पूरी तरह फट गई। बारूद और पटाखे के कई छोटे-छोटे कण आंख के अंदर तक घुस गए।

By mukesh vishwakarmaEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 09 Nov 2026 10:11:31 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Nov 2026 10:11:31 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में पटाखे से 14 साल के बच्चे की फटी आंख, बारूद अंदर तक घुसा, हमीदिया में एक घंटे चला ऑपरेशन
दीपावली पर पटाखों ने छीनी आंखों की रोशनी। (AI Generated Image)

HighLights

  1. दीपावली पर पटाखों ने छीनी आंखों की रोशनी
  2. 7 साल की बच्ची की पुतली से निकाले गए कण
  3. मासूम की आंख में भरा खून, बना मोतियाबिंद

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। हमीदिया अस्पताल में दीपावली की रात पटाखों से आंखों में चोट लगने के पांच मरीज पहुंचे। इनमें सबसे गंभीर मामला 14 साल के एक बच्चे का था। पटाखे के विस्फोट से उसकी आंख की बाहरी सफेद परत यानी स्क्लेरा पूरी तरह फट गई।

बारूद और पटाखे के कई छोटे-छोटे कण आंख के अंदर तक घुस गए। आंख में खून भर गया और लेंस भी प्रभावित हुआ। डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे की आंख की रोशनी लगभग खत्म होने जैसी स्थिति है।

एक घंटे चली सर्जरी, संक्रमण का खतरा बरकरार

हमीदिया अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस कुबरे ने बताया कि बच्चे की आंख का ग्लोब यानी आंख का अंदरूनी हिस्सा खुल गया था। संक्रमण का खतरा कम करने के लिए तत्काल आपरेशन करना जरूरी था।

डॉक्टरों ने करीब एक घंटे तक सर्जरी कर स्क्लेरल टियर रिपेयर किया। इसमें आंख की फटी हुई बाहरी परत को टांकों से बंद किया गया। हालांकि आंख के अंदर पटाखे के कण और काफी नुकसान होने के कारण संक्रमण का खतरा अभी भी बना हुआ है।


रेटिना की सर्जरी के लिए भेजना पड़ेगा दूसरे सेंटर

डॉ. कुबरे के मुताबिक बच्चे की चोट सिर्फ बाहरी हिस्से तक सीमित नहीं है। आंख के अंदर भी गंभीर नुकसान हुआ है। फिलहाल आंख में काफी खून भरा है और मोतियाबिंद भी बन गया है। अब उसे रेटिना और आंख के पिछले हिस्से की सर्जरी यानी विट्रेक्टामी के लिए दूसरे विशेषज्ञ सेंटर भेजना पड़ेगा।

डॉक्टरों का कहना है कि चोट की गंभीरता को देखते हुए आंख की रोशनी वापस आने की संभावना पर अभी कुछ कहना मुश्किल है।

यह भी पढ़ें- एमपी में बिजली कंपनियों को बड़ी राहत, नगरीय निकायों ने ₹108.74 करोड़ बकाया बिल का किया भुगतान

सात साल की बच्ची की आंख से निकाले कण

डाक्टरों ने बताया कि पांच मरीजों में एक सात साल की बच्ची भी थी। उसकी आंख की काली पुतली के आसपास पटाखे के कई छोटे-छोटे कण फंस गए थे। उन्हें रात में ही निकाल दिया गया। बच्ची की स्थिति फिलहाल ठीक है, लेकिन एहतियात के तौर पर उसे अस्पताल में भर्ती रखा गया है।

बाकी तीन मरीजों को उपचार के बाद रात में ही डिस्चार्ज कर दिया गया। डाक्टरों ने आशंका जताई कि भोपाल के आसपास के क्षेत्रों से भी पटाखों से घायल मरीज अगले एक-दो दिन में अस्पताल पहुंच सकते हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।