
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश के नगरीय निकायों के बकाया बिजली बिलों के भुगतान के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय ने अक्टूबर 2026 की चुंगी क्षतिपूर्ति राशि से 108.74 करोड़ जारी किए हैं। यह राशि सीधे तीनों विद्युत वितरण कंपनियों (पूर्व क्षेत्र, मध्य क्षेत्र और पश्चिम क्षेत्र) के खातों में ट्रांसफर की गई है।
इनमें मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को 40.96 करोड़, मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को 39.84 करोड़ और मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी को 27.92 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।
यह भी पढ़ें- एमपी की हवा पटाखों के धुएं से हुई जहरीली, भोपाल में 1735 तक पहुंचा AQI, उज्जैन-इंदौर भी बने गैस चैंबर
विभाग ने सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों और आयुक्तों को निर्देश दिए हैं कि वे स्थानीय विद्युत वितरण केंद्रों से समन्वय स्थापित कर बिलों का समायोजन कराएं और संचालनालय को इसकी जानकारी दें।