• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में 75 वर्षीय वृद्धा की लूट के बाद हत्या, मुंह पर मुक्के मारकर निकाला सोने का दांत, आरोपी फरार

शाहजहांनाबाद की वाजपेयी नगर मल्टी में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लूटपाट के बाद बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी है। बदमाशों ने घर में घुसकर कलरी देवी पर बुरी तरह हमला किया।

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 06:50:39 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 06:50:39 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में 75 वर्षीय वृद्धा की लूट के बाद हत्या, मुंह पर मुक्के मारकर निकाला सोने का दांत, आरोपी फरार
विरोध करने पर गला घोंटकर उतारा मौत के घाट।

HighLights

  1. शाहजहांनाबाद हत्याकांड में एसआईटी गठित
  2. आरोपी की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम
  3. विरोध करने पर गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शाहजहांनाबाद की वाजपेयी नगर मल्टी में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लूटपाट के बाद बदमाशों ने निर्मम हत्या कर दी है। बदमाशों ने घर में घुसकर कलरी देवी पर बुरी तरह हमला किया। उन्होंने वृद्धा के शरीर से सोने की नाक की लौंग, कान के झुमके और पैरों की पायल तक उतार ली। इतना ही नहीं क्रूरता की हदें पार करते हुए बदमाश ने उनके चेहरे और मुंह पर ताबड़तोड़ मुक्के मारे, जिससे सोने के नकली दांत तक टूट गए। इसके बाद दांत में लगा सोना भी निकाल लिया।

आरोपियों गला दबाकर ली जान

लूटपाट का विरोध करने पर आरोपितों ने उनका गला दबाकर जान ले ली। वारदात के बाद आरोपित घर से फरार हो गए और वृद्धा का शव बाथरूम के सामने पड़ा रहा। पड़ोसी महिला की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया है। आरोपित की तलाश के लिए पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और परिचितों से पूछताछ कर रही है।


गले पर थे चोट के निशान

पुलिस के अनुसार कलरी देवी अपने इकलौते मूक-बधिर बेटे के साथ वाजपेयी नगर मल्टी के एक फ्लैट में रहती थीं। बेटा श्यामला हिल्स स्थित एक सरकारी कार्यालय में नौकरी करता है। उनकी चार बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। घटना के समय बेटा ड्यूटी पर गया था और घर में वृद्धा अकेली थीं। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे पड़ोस में रहने वाली वर्षा ने वृद्धा से बात की थी।

शाम करीब 4:30 बजे वह काम से लौटकर आई तो फ्लैट का दरवाजा खुला देखा। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो वह अंदर पहुंचीं। वहां बाथरूम के सामने कलरी देवी अचेत अवस्था में पड़ी थीं। उनके गले पर चोट के निशान थे और खून भी निकला हुआ था। शोर सुनकर पड़ोसी और रिश्तेदार पहुंचे।

नकली दांत में लगे सोने तक के लिए तोड़ी बुजुर्ग की देह

वारदात में सबसे क्रूर पहलू यह सामने आया है कि आरोपितों ने वृद्धा के नकली दांत में लगा सोना भी नहीं छोड़ा। दांत तोड़कर सोना निकालने से आशंका है कि बदमाशों को महिला के गहनों और दांत में सोना होने की जानकारी पहले से थी।

घटनास्थल पर संघर्ष के निशान मिले हैं। शरीर पर कई चोटें हैं। गले पर खून के निशान भी मिले है। शुक्रवार को शव का पीएम किया गया है, जिसके बाद पीएम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

यह भी पढ़ें- ट्रैक्टर-ट्रालियों से अवैध रेत परिवहन पर नकेल की तैयारी, परिवहन आयुक्त बोले- शोरूम से ही लगाकर मिलेगा GPS

करीबी पर शक, दिनचर्या की जानकारी रखने वालों की जांच

पुलिस यह पता लगा रही है कि कलरी देवी के घर कौन-कौन आता-जाता था और उनकी दिनचर्या की जानकारी किन लोगों को थी। बेटे और अन्य स्वजनों से भी पूछताछ की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। क्षेत्र के गुंडे-बदमाशों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

एसीपी के नेतृत्व में एसआइटी, आरोपित पर 10 हजार का इनाम

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी अनिल वाजपेयी के नेतृत्व में एसआइटी गठित की है। इसमें शाहजहानाबाद थाना प्रभारी यूपीएस चौहान, गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर, इंस्पेक्टर राजवीर और योगिता के साथ क्राइम व साइबर टीम को शामिल किया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी और सूचना देने में मदद करने वाले के लिए 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।