• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

ट्रैक्टर-ट्रालियों से अवैध रेत परिवहन पर नकेल की तैयारी, परिवहन आयुक्त बोले- शोरूम से ही लगाकर मिलेगा GPS

प्रदेश में खनिजों के अवैध परिवहन को रोकने के लिए वाहनों पर माइनिंग फास्टैग (आरएफआइडी) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन ट्रैक्टर-ट्राली से अवैध परिवहन को रोकने के लिए निगरानी का कोई सिस्टम नहीं है।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 06 Nov 2026 06:16:21 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Nov 2026 06:16:21 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
ट्रैक्टर-ट्रालियों से अवैध रेत परिवहन पर नकेल की तैयारी, परिवहन आयुक्त बोले- शोरूम से ही लगाकर मिलेगा GPS
माइनिंग फास्टैग के दायरे से बाहर ट्रैक्टर-ट्राली।

HighLights

  1. माइनिंग फास्टैग के दायरे से बाहर ट्रैक्टर-ट्राली
  2. अवैध खनन रोकने में जुटे अमले पर हमले जारी
  3. आरटीओ सुनिश्चित करें ट्रैक्टर-ट्रालियों में GPS

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में खनिजों के अवैध परिवहन को रोकने के लिए वाहनों पर माइनिंग फास्टैग (आरएफआइडी) लगाना अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन ट्रैक्टर-ट्राली से अवैध परिवहन को रोकने के लिए निगरानी का कोई सिस्टम नहीं है। इसमें पुलिस, वन और खनिज अमला सफल नहीं हो पा रहा है। दरअसल कृषि उपयोग के इन ट्रैक्टर-ट्रालियों पर माइनिंग फास्टैग लगाने का कोई सिस्टम ही नहीं बनाया गया है।

सुप्रीम कोर्ट ने चंबल में अवैध खनन रोकने के लिए रेत परिवहन करने वाले वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने के निर्देश दिए थे। चंबल नदी से होने वाले अवैध रेत का परिवहन ज्यादातर ट्रैक्टर-ट्रालियों से होता है। जीपीएस ट्रैक्टर में कहां लगाएं, उसका खर्च कौन दे और सबसे बड़ी परेशानी यह कि उसकी मॉनीटरिंग कैसे करें।


शोरूम से ही ट्रैक्टरों में लगेगा जीपीएस, सुप्रीम कोर्ट में कार्ययोजना प्रस्तुत

परिवहन आयुक्त उमेश जोगा ने बताया कि ट्रैक्टरों में शोरूम से ही जीपीएस लगाकर दिया जाएगा। इसको लेकर सभी आरटीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे ट्रैक्टर शोरूम, डीलरों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी करें। इन जीपीएस की मॉनीटरिंग कैसे होगी, उनके बारे में भी ठोस कार्ययोजना बनाई जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट में पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है कि अवैध परिवहन को रोकने की क्या कार्ययोजना बनाई गई है और किस तरह से कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद 25 हजार ट्रैक्टर-ट्राली पर कार्रवाई कर जब्त किया गया, जो केवल न्यायालय से ही छूट पाए हैं।

यह भी पढ़ें- त्विषा शर्मा मौत मामले में SC में सुनवाई, CBI ने दाखिल किया 11 पेज का जवाब, आरोपी पक्ष ने मांगा समय

बेखौफ माफिया, बेरहम हत्याएं...

  • 2012 – आईपीएस नरेंद्र कुमार सिंह, मुरैना : अवैध पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को रोकने की कोशिश में कुचल दिया गया।
  • 2015 – आरक्षक धर्मेंद्र चौहान : चंबल क्षेत्र में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को रोकने की कार्रवाई के दौरान वाहन से कुचल दिया गया।
  • 2016 – वनरक्षक नरेंद्र शर्मा, ग्वालियर : अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को रोकने की कोशिश में हत्या।
  • 2018 – डिप्टी रेंजर सुबेदार सिंह कुशवाह, मुरैना : चंबल से अवैध रेत की ट्रैक्टर-ट्राली को रोकने पर चालक ने उन्हें कुचल दिया।
  • 2023 – पटवारी प्रशांत सिंह, शहडोल : देवलोंद क्षेत्र में अवैध रेत खनन रोकने पर ट्रैक्टर से कुचल दिया।
  • 2024 – एएसआई महेंद्र बागरी, शहडोल : ब्यौहारी में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई में ट्रैक्टर से कुचल दिया।
  • 2026 – वनरक्षक हरिकेश गुर्जर, मुरैना : जिले के दिमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत रानपुर तिराहे के पास रेत से भरे ट्रैक्टर से कुचल दिया।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।