• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

Bhopal रेलवे स्टेशन के बाहर कार ने 4 लोगों को मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने कार पर पथराव कर किया हंगामा

MP News: भोपाल रेलवे स्टेशन के छह नंबर प्लेटफॉर्म के बाहर सोमवार रात आठ बजे एक सफेद रंग की कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी। घटना के बाद लोगों को ने क...और पढ़ें

By Brijendra RishishwarEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 03 Nov 2025 10:57:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 03 Nov 2025 10:57:23 PM (IST)
Bhopal रेलवे स्टेशन के बाहर कार ने 4 लोगों को मारी टक्कर, गुस्साई भीड़ ने कार पर पथराव कर किया हंगामा
Bhopal में कार ने 4 लोगों को मारी टक्कर। (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. एक सफेद रंग की कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी
  2. घटना के बाद मंगलवारा पुलिस ने मामले की जांच में जुटी
  3. पुलिस का आइटीबीपी का सिपाही पर नशे में होने का शक

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मंगलवारा थाना क्षेत्र स्थित भोपाल रेलवे स्टेशन के छह नंबर प्लेटफॉर्म के बाहर सोमवार रात आठ बजे एक सफेद रंग की कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी। घटना के बाद लोगों को ने कार को घेरकर अच्छा खासा हंगामा मचाया और कार पर पथराव कर दिया। हादसे के बाद कार सवार ने कार लेकर भागने का प्रयास किया था। इस हादसे में तीन अन्य लोग कार की चपेट में आ गए। गनीमत रही कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। सभी को पैर में चोट हैं। हादसे से गुस्साई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ कर दी।

चालक का नशे में होने का शक

कार का चालक आइटीबीपी (इंडो-तिब्बती बार्डर पुलिस) आरक्षक बताया जा रहा है और पुलिस को शंका है कि वह शराब के नशे में कार चला रहा था। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कार जब्त कर आरोपित चालक को हिरासत में ले लिया है। उसे मेडिकल के लिए भेजा गया है। साथ ही घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।


कार ने सड़क से गुजर रहे एक युवक को टक्कर मारी

मंगलवारा थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि कानासैया बिलखिरिया निवासी 40 वर्षीय राजेंद्र सिंह आइटीबीपी में आरक्षक है और किसी परिचित को लेकर सोमवार रात करीब आठ बजे अल्पना तिराहा की तरफ से भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर-छह की तरफ रहा था। कार ने सड़क से गुजर रहे एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक ने कार की रफ्तार बढ़ाकर मौके से तेजी से निकलने का प्रयास और रास्ते में तीन अन्य लोगों को टक्कर मारी। इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें- MP के मतदाता ध्यान दें... 4 नवंबर से SIR के लिए घर पर आएंगे BLO, गलत जानकारी देने पर हो सकती है जेल

कार में बैठा रहा ड्राइवर, पुलिस ने बाहर निकाला

टक्कर मारने के बाद आगे जाकर उसे भागने की जगह नहीं मिली तो रुक गया। भीड़ ने रुकते ही कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हंगाम होता देख ट्रैफिक का एक जवान मौके पर पहुंचा और उसने लोगों को समझाइश दी। इसी बीच मंगलवारा थाना पुलिस भी पहुंच गई थी। हादसे के बाद भीड़ से डरा सहमा ड्राइवर कार में बैठा रहा। पुलिस ने उसे कार से बाहर निकाला और मेडिकल के लिए लेकर अस्पताल पहुंची।