
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर में बिजली उपभोक्ताओं को डिजिटल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्मार्ट मीटर लगाने का काम लगातार जारी है। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार, भोपाल शहर वृत्त में अब तक 5 लाख तीन हजार 604 स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। वहीं, कंपनी के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 16 जिलों में कुल 13 लाख 20 हजार 325 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
कंपनी के अनुसार, स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता बिजली की खपत की जानकारी प्राप्त करने के साथ ही बिलिंग और खपत की ऑनलाइन निगरानी कर सकते हैं। मोबाइल ऐप के जरिए बिजली की खपत पर नजर रखने और ऊर्जा बचाने में भी मदद मिलती है। कंपनी द्वारा भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के विभिन्न वृत्तों में स्मार्ट मीटर स्थापना का काम तेजी से किया जा रहा है।
भोपाल शहर के बाद सीहोर वृत्त में 96 हजार 126 और ग्वालियर शहर वृत्त में 98 हजार 400 स्मार्ट मीटर स्थापित किए जा चुके हैं। विदिशा वृत्त में 92 हजार 450, नर्मदापुरम में 89 हजार 717, बैतूल में 58 हजार 217 और रायसेन में 56 हजार 756 स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें- एमपी में साइबर ठगों का नया पैंतरा, ATM से रुपये निकाल शेयर बाजार में लगा रहे ठग, I4C के डेटा से हो रही पहचान
इसके अलावा भोपाल संधारण वृत्त में 53 हजार 5 मीटर स्थापित हुए हैं। कंपनी का कहना है कि स्मार्ट मीटर से बिजली की खपत का सटीक आकलन, पारदर्शी बिलिंग और ऊर्जा उपयोग को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।