• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल के रेस्टोरेंट में भीषण आग: किचन से शुरू हुई लपटें दो मंजिल तक पहुंचीं, दीवार तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी

रविवार को भोपाल के लालघाटी इलाके में बने एक रेस्टोरेंट में आग लग गई है। तीन वॉटर टैंकर समेत फायर ब्रिगेड की 5 दमकलें मौके पर पहुंची हैं। बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया।

By Digital DeskEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 07 Jun 2026 11:26:54 AM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jun 2026 12:38:35 PM (IST)
भोपाल के रेस्टोरेंट में भीषण आग: किचन से शुरू हुई लपटें दो मंजिल तक पहुंचीं, दीवार तोड़कर अंदर घुसे दमकलकर्मी
भोपाल के लालघाटी क्षेत्र में स्थित होटल में आग लग गई।वीडियो ग्रेब।

HighLights

  1. लालघाटी स्थित एक नामचीन रेस्टोरेंट में सुबह अचानक भड़की आग
  2. शहर के अलग-अलग फायर स्टेशनों से बुलाई गईं गाड़ियां
  3. फायर ब्रिगेड की 8 दमकलें और 3 वाटर टैंकर मौके पर तैनात

डिजीटल डेस्क,भोपाल। राजधानी के वीआईपी रोड और एयरपोर्ट मार्ग को जोड़ने वाले व्यस्त लालघाटी इलाके में रविवार सुबह एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली की देखते ही देखते रेस्टोरेंट की पहली और दूसरी मंजिल इसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के अमले और फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला।

शहर के अलग-अलग इलाकों से 3 वाटर टैंकर समेत फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर काबू पाना शुरू किया।

धुएं को समझा सामान्य, डेढ़ घंटे बाद दिखने लगीं लपटें

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह करीब 7:00 बजे इमारत से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया था। चूंकि सुबह के वक्त रेस्टोरेंट के किचन में काम शुरू होता है, इसलिए शुरुआत में लोगों ने इसे रोजाना का सामान्य धुआं समझकर नजरअंदाज कर दिया।


लेकिन धीरे-धीरे धुएं का गुबार काला और घना होने लगा। सुबह करीब 8:30 बजे जब इमारत की खिड़कियों से आग की ऊंची लपटें बाहर निकलने लगीं, तब जाकर इलाके में हड़कंप मचा और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया।

यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा पर सख्ती: महापौर ने निगम आयुक्त को लिखा पत्र; भोपाल में होटल, स्कूल और अस्पतालों की होगी विशेष जांच

किचन से भड़की आग, दीवार तोड़कर अंदर पहुंचे दमकलकर्मी

फायर कंट्रोल रूम से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग की शुरुआत रेस्टोरेंट के ग्राउंड फ्लोर पर बने किचन से हुई थी। संभवतः शॉर्ट सर्किट या गैस लीकेज के कारण भड़की आग ने पहली मंजिल को अपनी चपेट में लिया और फिर दूसरे फ्लोर तक पहुंच गई।

पूरी इमारत में धुआं भरने और रास्ता संकरा होने के कारण दमकलकर्मियों को अंदर दाखिल होने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थिति को भांपते हुए दमकलकर्मियों ने हाइड्रोलिक कटर की मदद से इमारत की पिछली दीवार को तोड़ा, जिसके बाद पानी की बौछारें अंदर तक पहुंचाई जा सकीं।

बड़ा सवाल: हाल ही में नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रदेश के सभी मॉल, होटल और रेस्टोरेंट का फायर ऑडिट कराने के सख्त निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद रिहायशी और व्यावसायिक रूप से बेहद संवेदनशील लालघाटी चौराहे पर बने इस रेस्टोरेंट में फायर सेफ्टी के क्या इंतजाम थे, यह जांच का विषय है।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।